Cake Designs For Children's Day Celebration / Theme Cake For Children's Day 2024 / Chocolate Cake For Kids-

Beautiful Cake Designs For Kids
बच्चों को ऐसे कार्टुन वाले या रंग बिरंगे केक खूब पसंद आते हैं। इस तरह के केक को घर पर बनाना अगर मुश्किल लगता हो तो आप ये फोट दिखाकर बाजार से भी खरीद सकते हैं। केक का ये खूबसूरत डिजाइन देख बच्चा खुशी से उछल पड़ेगा।

childrens day special chocolate cake design
चॉकलेट केक भला किस बच्चे को नहीं पसंद। बाल दिवस के लिए तो सबसे ज्यादा चॉकलेट केक की ही डिमांड रहती है। इन केक्स को घर पर बनाना भी काफी आसान है और आप इस तरह का डिजाइन देने के लिए थोड़े से जेम्स कैंडी और वाइट चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर आपको हुबहू ऐसा ही डिजाइन मिलेगा।

childrens day cake design photo
इस तरह के डिजाइनर केक बच्चों का दिल खुश कर देते हैं। आपको इस तरह के केक पर ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। ये डिजाइन दिखने में भले ही मुश्किल लगता है लेकिन असल में इसमें आपको बस एक सिंपल केक बनाकर उसपर खाने वाले पेपर की सीट चिपकानी है। इस सीट पर प्रिंट निकलवाना न भूलें।

gems cake for childrens day celebration
जेम्स वाला केक भी इन दिनों डिमांड में है। बच्चों को भी ये खूब पसंद आती है। केक का ये डिजाइन मार्केट में भी आसानी से मिल जाने वाला है।

simple cake for childrens day party
अगर आप चाहें तो ऐसे सिंपल केक भी चिल्ड्रन डे की पार्टी के लिए बना सकते हैं। इस तरह के केक में वैनिला फ्लेवर ज्यादा टेस्टी लगता है। वहीं, अगर आप खुद से कुछ नया करना चाहते हैं तो आप इस केक के अंदर पाइनएप्पल या चॉकलेट की फिलिंग डाल सकते हैं।
