लाइफस्टाइल

Chhath Puja special mehndi design: हाथों में रचाएं लाल-लाल मेहंदी.. छठ महापर्व की खुशियों में लग जाएंगे चार चांद

Mehndi design Chhath Puja special mehndi (छठ की मेहंदी): छठ के त्योहार के इस खास और खुशनूमा मौके पर गोरे गोरे हाथों में छठी मैया के नाम की शगुन मेहंदी तो लगाना बनता ही है। यहां देखें छठ के शानदार त्योहार के लिए मेहंदी की सिंपल और सुंदर डिजाइन्स, जिन्हें बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

Image

Chhath puja special mehndi design for chhath puja 2023 simple mehndi design for beginners full hand circle mehndi

Chhath Puja Special Mehndi: छठ महापर्व बिहार की तरफ बहुत ही ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है। छठ के इस खास त्योहार पर पूजा करने के साथ साथ सुहागिन द्वारा साज श्रृंगार करने का भी बहुत महत्व होता है। छठ के त्योहार पर सजने के लिए यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल छठ स्पेशल डिजाइन्स, जिन्हें बिगिनर्स से लेकर प्रोफेशनल भी बड़ी ही आसानी से अपने हाथों में रचा सकते हैं। देखें छठ की मेहंदी के शानदार डिजाइन्स।

Mehndi designs for Chhath Puja 2023

Chhath Puja special mehndi design

Chhath Puja special mehndi design

छठ पर गोरे गोरे हाथों में प्यारी सी मेहंदी रचानी है, तो ये एलिगेंट लुक वाली मेहंदी ही हल्की अरेबिक स्टाइल की मेहंदी एकदम जबरदस्त है। अलग अलग पैटर्न वाली ये मेहंदी के डिजाइन गर्ल्स के हाथों में खूब जचेंगे। छठी मैया की पूजा का दृश्य दिखाती ये मेहंदी का डिजाइन तो आपको बेशक ही इस छठ महापर्व पर रचा ही लेना चाहिए।

Simple Mehndi designs for beginners

Simple Mehndi designs for beginners

हैप्पी छठ की बधाई देती है ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक वाली फुल हैंड मेहंदी भी कुछ कम नहीं है। आप सूरज को अर्घ्य देकर पूजा करतीं औरत को मांडला डिजाइन से भी सजा सकते हैं।

chhath puja mehndi design simple

chhath puja mehndi design simple

चैक्स पैटर्न की ये छठ स्पेशल मेहंदी भी इस महा त्योहार पर बेहतरीन लगेगी। आप इसे स्वास्तिक, कलश, फूल, दीये की आकृति के साथ बना सकते हैं। आप इस चैक्स में बारीक बिंदी वाले फूल की डिजाइन भी बना सकते हैं।

Mehndi design for chhath puja

Mehndi design for chhath puja

मांडला स्टाइल का ये आधा सूरज और प्यारी सी डिजाइन भी छठ के लिए बहुत ही अच्छा लुक देगा। बिगिनर्स के लिए ये वाली मेहंदी अच्छा ऑप्शन हो सकती है, आप इसे हाथ की किसी भी साइड पहन सकतीं हैं।

Latest Mehndi for beginners

Latest Mehndi for beginners

प्यारी सी स्टाइल वाली छठ की मेहंदी तलाश रहे हैं, तो ऐसी डिजाइन भी बनाई जा सकती है। आपको बेशक ही इस महापर्व पर अच्छी सी मेहंदी रचा सकते हैं, छठी मैया के आशीर्वाद संग पिया जी का भी दिल आप बेशक जीत लेंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article