Chhath Puja Rangoli Designs, Images (छठ पूजा रंगोली डिजाइन): छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरूआत हो जाती है। इस साल 25 अक्टूबर से छठ पूजा शुरू हो रहा है और अगले 4 दिन तक इसका सेलिब्रेशन चलने वाला है। इन 4 दिनों में घर के आंगन, मंदिर और मोहल्ले की गलियों में एक से बढ़कर एक रंगोली देखने को मिलती है। अगर आपको भी छठ के मौके पर रंगोली बनानी है तो आप यहां से सुंदर सुंदर डिजाइन देख सकते हैं।
Rangoli Designs For Chhath Puja 2025, Simple Easy Beautiful Rangoli Images-

sun rangoli designs for chhath puja
छठ पूजा के मौके पर सूर्यदेव वाली रंगोली जरूर बनाई जाती है। यहां देखें कैसे व्रती महिला को रंगोली में सूर्यदेव को अर्घ्य देता हुआ दिखाया गया है। इस तरह की रंगोली शुभ मानी जाती है।

chhath puja special rangoli designs
आप चाहें तो सुपली और सूर्य वाली रंगोली भी छठ के खास मौके पर बना सकते हैं। सुपली में ही फल रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। ये रंगोली छठ की विधि को दर्शाती है।

easy chhath puja rangoli design
अगर आपको सिंपल डिजाइन चाहिए तो कलश वाली रंगोली आपके लिए बेस्ट है। इस तरह की रंगोली देखने में बड़ी प्यारी लगती है। छठ पूजा के दिन ये रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी।

chhath puja rangoli design images
छठ पर अगर रंग-बिरंगी रंगोली बनानी है तो आप इस तरह की रंगोली के डिजाइन को देखें। ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। ये डिजाइन त्योहार के रंग में चार चांद लगा देगा और इसे बनाना भी आसान है।

happy chhath puja rangoli design
अगर आपको भरी-भरी रंगोली पसंद है तो आप इस तरह की रंगोली बनाएं। ये डिजाइन गली-मोहल्ले में बनाई जाए तो लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं।
