Chhath Puja Usha Arghya ke baad kya khaye: छठ महापर्व का समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है, जब सूर्य देवता को अंतिम प्रणाम करने के बाद व्रतधारी ३६ घंटे के लंबे निर्जला व्रत को तोड़ते हैं। इस कठिन व्रत के बाद शरीर को ऐसे पौष्टिक और सात्विक भोजन की आवश्यकता होती है जो पचने में हल्का हो, लेकिन ऊर्जा से भरपूर हो। छठ के प्रसाद के रूप में बनने वाला भोजन इसी सिद्धांत पर आधारित होता है। ऐसे में छठ महापर्व के अंतिम दिन पर आज उषा अर्घ्य के बाद ट्रेडिशल और सिंपल, हल्का खाना बनाना है। तो आप ये वाली गुड़ खिचड़ी और पकौड़ी बना सकते हैं।
गुड़ की खिचड़ी की रेसिपी
सामग्री:
1 कप चावल
½ कप मूंग दाल (धुली हुई)
1 कप गुड़ (टुकड़े या दरदरा पिसा हुआ)
3-4 कप पानी
2 चम्मच घी
½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
किशमिश और काजू (जितना चाहें)
एक चुटकी हींग
बनाने का तरीका:
- चावल और दाल को अलग-अलग धोकर रख लें।
- एक प्रेशर कुकर में घी गर्म करें। इसमें हींग डालें।
- अब काजू और किशमिश डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- इसमें धुली दाल और चावल डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- अब गुड़ और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- पानी डालें और अच्छी तरह हिलाएँ ताकि गुड़ घुल जाए।
- प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके 3-4 सीटी आने तक पकाएँ।
- गैस बंद कर दें। प्रेशर खुद कम होने दें, फिर कुकर खोलें।
