लाइफस्टाइल

कद्दू भात रेसिपी: छठ नहाए खाय का कद्दू भात कैसे बनता है? जानें नहाय खाय का प्रसाद बनाने की रेसिपी स्टेप बाय स्टेप

Kaddu Bhat Recipe (कद्दू भात रेसिपी): आज यानी 25 अक्टूबर से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। पहले दिन कद्दू भात होता है। इस दिन हर घर में कद्दू और भात छठी मैया के प्रसाद के रूप में मनाया जाता है। यहां से आप कद्दू भात बनाने की रेसिपी देख सकते हैं।

Image

छठ नहाए खाए का कद्दू भात कैसे बनाएं (pic credit: canva)

Kaddu Bhat Recipe (कद्दू भात रेसिपी): देशभर में छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं। 4 दिनों का ये महापर्व नहाय खाय के साथ ही शुरू हो जाता है। नहाय खाय यानी छठ पूजा के पहले दिन कद्दू भात बनाया जाता है। फिर इसे ही प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। अगर आप भी छठ कर रहे हैं तो आप यहां से कद्दू भात की रेसिपी देख सकते हैं। यहां कद्दू और भात की रेसिपी और सामग्री अलग-अलग दी गई है, जिससे आपको कोई परेशानी न हो।

कद्दू बनाने की सामग्री-

  • कद्दू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • सरसों का तेल
  • मेथी दाना
  • हरी मिर्च
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • गुड़
  • पानी

भात बनाने की सामग्री-

  • चावल
  • पानी
  • देसी घी
  • नमक

कद्दू बनाने की विधि-

कद्दू बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें और उसमें मेथी दाना डालें। जब मेथी दाना भूरा हो जाए, तब हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। अब इसमें कटे हुए कद्दू के टुकड़े डालें और हल्दी, नमक व लाल मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा-सा पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर पकाएं। जब कद्दू नरम हो जाए, तब उसमें थोड़ा गुड़ डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। कुछ मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। कद्दू की मीठी- नमकीन सब्जी तैयार है।

भात बनाने की विधि-

चावल को धोकर 10 मिनट तक भिगो दें। एक बर्तन में घी गरम करें और भीगे हुए चावल डालकर हल्का भूनें। अब पानी और नमक डालें, ढककर मध्यम आंच पर पकाएं। जब चावल पूरी तरह पक जाए, गैस बंद कर दें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article