लाइफस्टाइल

Chhath Puja Nahay Khaye Wishes: छठ पूजा की बधाई, छठी मैया के रंग में रंगे इन संदेशों से नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

Nahay Khaye Chhath Puja Wishes Images, Messages, Shubhkamnaye: आज नहाय खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। व्रत रखने वाले लोग आज स्नान के बाद से छठ पूजा के समापन तक उपवास के कठोर नियमों का पालन करते हैं। नहाय खाय के खास मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। यहां देखें छठ पूजा और नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं:

Image

छठ पूजा 2025: नहाय खाय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Chhath Puja 2025, Nahay Khay Wishes Messages, Images, Shubhkamnaye in Hindi: आज शनिवार 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। मान्यता है कि इस दिन से व्रती का शरीर मंदिर बन जाता है और उसके शरीर में छठी मैया का निवास हो जाता है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल पेश करता है। प्रकृति की उपासना के इस पावन पर्व को लोक आस्था का महापर्व भी कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ पूजा का विधान है। ऐसे में अगर आप अपने करीबियों को नहाय खाय की शुभकामनाए देना चाहते हैं तो ये संदेश आपके काम आ सकते हैं। यहां देखें नहाय खाय पर्व की हार्दिक शुभकामना संदेश:

Chhath Puja, Nahay Khay Wishes in Hindi

1. खुशियों का त्योहार आया है

सूर्य देव से सब जगमगाया है

खेत खलिहान धन और धान

यूं ही बनी रहे आपकी शान

नहाय खाय की शुभकामनाएं

2. पल-पल सुनहरे फूल खिले

कभी ना हो कांटो से सामना

खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी

छठ पर हमारी यही है शुभकामना

नहाय खाय की शुभकामनाएं

3. छठ मैया आशीर्वाद दे इतना

कि हर जगह आपका नाम हो

दिन दुगुना-रात चौगुना काम हो

घर और समाज में आप करें राज

ये कामना है मेरी आपके लिए आज

नहाय खाय की शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja Images

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

4. छठ पूजा का पावन पर्व,

करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम,

आपको मिले सुख-समृद्धि अपार.

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

5. ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ

छठी मैया के गुण गाओ

जय छठी मैया

नहाय खाय की शुभकामनाएं

6. अपने साथ खुशियां ही खुशियां लाया

सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने

फिर से एक बार छठ पर्व आया

हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार

मुबारक हो आपको छठ का त्योहार

नहाय खाय की शुभकामनाएं

7. घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन

आओ मिलकर मनाएं छठ का त्योहार

जय छठी मैया

नहाय खाय की शुभकामनाएं

8. सात घोड़ों के रथ पर सवार,

भगवान सूर्य आएं आपके द्वार

किरणों से भरे आपका घर संसार

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

9. छठ पर्व सबके जीवन में खुशियां लाए

सबके घर को सुख-संपन्नता और यश से भर दे

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

10. कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,

खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात

सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,

सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद

नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

आज से शुरु हुआ छठ का यह पर्व 28 अक्टूबर को समाप्त होगा। सुबह के सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती अपना व्रत तोड़ते हैं। लोक आस्था के इस महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article