लाइफस्टाइल

Shayari on Moon: आज टूटेगा गुरूर चांद का तुम देखना यारो..., चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बीच पढ़ें चांद पर लिखी शायरी

Best Shayari on Chand, Moon Shayari in Hindi: 23 अगस्त 2023 की शाम साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े छह बजे के बीच Chandrayaan-3 का लैंडर किसी भी समय चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतर सकता है। इस गौरवशाली अवसर पर हम आपके लिए चांद पर कही गई शानदार शायरी लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप रोमांचित हो उठेंगे।

Image

Shayari on Chand in Hindi

Shayari on Chand, Moon Shayari in Hindi: 23 अगस्त 2023 की शाम साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े छह बजे के बीच Chandrayaan-3 का लैंडर किसी भी समय चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतर सकता है और इसी के साथ भारत का परचम चंद्रमा पर लहराएगा। इसरो के इस मून मिशन को लेकर 140 करोड़ लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। भारत के लोग चांद की खूबसूरती में कसीदे पढ़ते हैं और आज भारत उसी खूबसूरत चांद पर कदम रखने जा रहा है। इसी बीच इंटरनेट पर लोग चांद पर शायरी तलाश रहे हैं। आज हम भी आपके लिए चांद पर कही गई शानदार शायरी लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप रोमांचित हो उठेंगे।

चांद पर शायरी/Chand per Shayari

दीवाना-ए-जुस्तुजू हो गया चाँद

बादल से गिर के खो गया चाँद

- ज़ियाउद्दीन अहमद शकेब

बे-सबब मुस्कुरा रहा है चाँद

कोई साज़िश छुपा रहा है चाँद

- गुलज़ार

Shayari on Moon

चाँद का हुस्न भी ज़मीन से है

चाँद पर चाँदनी नहीं होती

- इब्न-ए-सफ़ी

सूरत न यूँ दिखाए उन्हें बार बार चाँद

पैदा करे हसीनों में कुछ ए'तिबार चाँद

- जावेद लख़नवी

Shayari on Chandrayaan 3

ऐ काश हमारी क़िस्मत में ऐसी भी कोई शाम आ जाए,

एक चाँद फ़लक पर निकला हो एक छत पर आ जाए।

आज टूटेगा गुरूर चाँद का तुम देखना यारो,

आज मैंने उन्हें छत पर बुला रखा है।

Chandrayaan 3 Landing Shayari

फ़लक पे चाँद सितारे निकलने हैं हर शब

सितम यही है निकलता नहीं हमारा चाँद

- पंडित जवाहर नाथ साक़ी

चाँद बनना तुम्हें मुबारक हो

घर हमारा करोगे कब रौशन

- जलील मानिकपुरी

इक दीवार पे चाँद टिका था

मैं ये समझा तुम बैठे हो

- बशीर बद्र

आसमान और ज़मीं का है फासला हर-चंद,

ऐ सनम दूर ही से चाँद सा मुखड़ा दिखला।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article