लाइफस्टाइल

चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं क्या करें, जानें चंद्र ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव, क्या प्रेग्नेंट लेडी चंद्र ग्रहण देख सकती है, घर से बाहर निकल सकती है

चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिला क्या करे और क्या ना करें (Precautions for pregnant ladies in chandra grahan 2026): चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2026) के दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए भी गर्भवती महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।

Image

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या ना करें (Photo: AI Image)

गर्भवती महिला को ग्रहण में कैसे रहना चाहिए: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों और पंचांग के मुताबिक भारतीय समयानुसार आज चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। हालांकि सूतक काल सुबह 6 बजकर 40 मिनट से शुरू हो चुका है। चंद्र ग्रहण के दौरान यूं तो हर किसी को अपना खास ध्यान रखना चाहिए, लेकिन गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को ये जानना जरूरी है कि ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए?

1. बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का शारीरिक श्रम या काम करने से बचना चाहिए। इस दौरान उन्हें अपना खास ख्याल रखना चाहिए।

2. ग्रहण के समय रसोई से सब्जी काटने, खाना बनाने या फिर दूसरे तरह के काम भी नहीं करना चाहिए।

3. ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कटाई सिलाई बुनाई जैसे कामों से भी दूर रहना चाहिए। खासतौर पर सुई में धागा नहीं डालना चाहिए।

4. सलाह दी जाती है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं किसी भी तरह की तेज या नुकीली चीजों से दूर रहें। इसके साथ ही चूड़ी पिन या सेफ्टी पिन वगैराह का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

4. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक प्रेग्नेंट महिलाओं को मंदिर की मूर्तियों और देवी देवताओं की तस्वीर को स्पर्श नहीं करना चाहिए। साथ ही घर या बाहर मंदिर में दीपक भी नहीं जलाना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए?

माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए भी गर्भवती महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।

नकारात्मकता को दूर करने के लिए जो भी उपाय करने में सक्षम हों वो करना चाहिए। महिलाएं चाहें तो योग कर सकती हैं या फिर ध्यान लगा सकती हैं। अगर अपने ईष्टों का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है तो वह भी करें। जब मन शांत रहेगा तो अपने आप सकारात्मकता आएगी।

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का ध्यान रखने के साथ ही ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान जरूर करें।

क्या चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला सो सकती है?

चंद्र ग्रहण के दौरान अकसर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इस दौरान सोना चाहिए या नहीं। यही सवाल प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी आता है। तो बता दें कि ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के दौरान सोना अशुभ होता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article