Quote of the day: इन दो चीजों से डरने वाला कभी नहीं होता कामयाब, आप तो नहीं कर रहे गलती

Quote of the day, Chanakya Niti: चाणक्य की नीति कहती है कि कोई भी इंसान अपने अंदर के इन दो डरों से मुक्त हुए बिना सच्ची सफलता नहीं पा सकता। आइए जानते हैं क्या हैं वो डर।

Quote of the day, Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में सफलता के कई गूढ़ रहस्य बताए हैं। चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन में सफलता पाने का मजबूत आधार मानी जाती हैं। चाणक्य नीति में साफ कहा गया है कि अगर व्यक्ति कुछ मूल सिद्धांतों को अपनाए, तो वह अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है और सफलता की ओर तेजी से बढ़ सकता है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है- डर। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति इन दो चीजों से डरता है, वह जीवन में कभी बड़ी सफलता नहीं हासिल कर सकता। ये दो चीजें हैं:

Quote of the Day

आज का सुविचार (Photo: AI Image)

1. आलोचना से डरना

चाणक्य के अनुसार, आलोचना से डरने वाला व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ पाता। जब आप कुछ नया और बड़ा करने की कोशिश करते हैं, तो लोग आलोचना जरूर करते हैं। चाणक्य कह गए हैं कि जो व्यक्ति दूसरों की आलोचना से प्रभावित हो जाता है, वह अपना लक्ष्य कभी पूरा नहीं कर पाता।

End of Feed