Chanakya Niti, Quote of the Day: चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने का काम करती हैं। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर ऐसी कई बातें बताई हैं, जो व्यक्ति को सम्मान और सफलता दिला सकती हैं। आचार्य चाणक्य सालों पहले बता गए हैं कि इंसना को जीवन में सफलता और सम्मान के लिए क्या करना चाहिए। चाणक्य नीति में कुछ ऐसी जगहों का भी उल्लेख मिलता है, जहां जाने या रहने से व्यक्ति की प्रगति रुक सकती है और उसका आत्मसम्मान प्रभावित हो सकता है।
Chanakya Niti Quotes for Life in Hindi
जहां सम्मान न मिले
चाणक्य के अनुसार, सबसे पहले उस स्थान से दूर रहना चाहिए जहां आपको सम्मान नहीं मिलता। अगर किसी जगह पर आपकी मेहनत की कद्र नहीं होती या लोग आपको नजरअंदाज करते हैं, तो वहां रहना आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर देता है। सम्मान ही व्यक्ति की असली ताकत होता है।
जहां शिक्षा का मूल्य न हो
विद्या को चाणक्य ने सबसे बड़ा धन बताया है। ऐसे स्थान जहां ज्ञान और शिक्षा को महत्व नहीं दिया जाता, वहां रहकर व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसे माहौल में रहने से विकास रुक जाता है और सोच भी सीमित हो जाती है।
जहां रोजगार के अवसर न हों
चाणक्य कहते हैं कि जहां आजीविका के साधन न हों, वहां जीवन कठिन हो जाता है। अगर किसी स्थान पर मेहनत के बावजूद काम या अवसर नहीं मिलते, तो वहां से निकल जाना ही समझदारी है। सफलता वहीं मिलती है जहां मेहनत का फल मिलता है।
जहां अच्छे लोगों की संगति न हो
मनुष्य अपने आसपास के लोगों से बहुत प्रभावित होता है। अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां बुरी संगति या गलत विचारों का माहौल है, तो धीरे-धीरे आपका स्वभाव भी वैसा ही हो सकता है। इसलिए अच्छे और सकारात्मक लोगों के बीच रहना जरूरी है।
जहां अपने लोग न हों
चाणक्य यह भी मानते हैं कि ऐसे स्थान पर रहना कठिन होता है जहां आपके अपने या सहयोगी न हों। मुश्किल समय में सहारा देने वाला कोई न हो, तो व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है।
साफ शब्दों में चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि हमेशा ऐसी जगह चुनें जहां सम्मान, अवसर, शिक्षा और अच्छी संगति मिले। यही जीवन में आगे बढ़ने का सही मार्ग है। तो अगर आप भी पूरे सम्मान के साथ सफलता की डगर पर चलने का सपना देखते हैं तो चाणक्य के ये विचार आपको जरूर पसंद आए होंगे। उम्मीद करते हैं कि आप चाणक्य नीति के इन विटारों पर जरूर अमल करेंगें।
