Chaitra Navratri Special Rangoli Designs (नवरात्रि की रंगोली डिजाइन): माता रानी के भक्त सालभर नवरात्रि का इंतजार करते हैं। वैसे तो साल में दो बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि, लेकिन हर नवरात्रि का अपना महत्व है। इन 9 दिनों में माता रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। कलश स्थापना होती है। घर को भी दुल्हन की तरह सजाया जाता है। साल 2025 में 30 मार्च से यानि आज से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सजाने और माता रानी के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं तो आप रंगोली के डिजाइन्स भी जरूर ढूंढ रहे होंगे। रंगोली शुभ होती है और नवरात्रि पर इसे बनाकर आप मां अम्बे को प्रसन्न भी कर सकते हैं। यहां से आप नवरात्रि की रंगोली के फोटोज देख सकते हैं।
Navratri Ki Rangoli Designs Photos, Simple Easy Chaitra Navratri Rangoli-

shubh navratri rangoli design
नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप शुभ नवरात्रि लिखी रंगोली बनाएं तो कितना खूबसूरत लगेगा। आपको बस इस रंगोली में एक महिला की तस्वीर बनानी है और उसे डांडिया खेलते हुए दिखाना है। साथ ही रंगोली में शुभ नवरात्रि लिखनी है।

ghatasthapana rangoli
घटस्थापना के दिन भी लोग रंगोली बनाते हैं। इस दिन कलश वाली रंगोली बनती है जो बेहद खूबसूरत नजर आती है। आपको बस अपनी रंगोली में माता रानी का चेहरा या उनकी आंखें बनानी है और हर कोई बस आपकी रंगोली की ही तारीफ करेगा।

9 Days 9 Colors Navratri Rangoli designs
9 दिन माता के 9 रूप की पूजा होती है। अगर आप अपनी नवरात्रि की रंगोली में माता के 9 रूप के नाम लिख दें तो इसकी खूबरसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

dandiya rangoli designs
नवरात्रि हो और गरबा या डांडिया न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चैत्र नवरात्रि पर भी लोग ये करते ही है। ऐसे में आप अपने घर के आंगन को डांडिया वाली रंगोली से भी सजा सकती हैं।

floral rangoli design
फ्लोरल डिजाइन की रंगोली भी नवरात्रि पर खूब सुंदर लगती है। ये रंगोली आपके घर के आंगन की शान बनती है। इसे आप महज 3 से 4 रंग से ही आसानी से बना सकते हैं।
