लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri 2024 Durga Ashtami Wishes: कन्या पूजन के साथ अपनों को खास अंदाज में दें दुर्गा अष्टमी की बधाई, भेजें ये HD Photos, GIF

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 16, 2024, 06:49 AM IST

Chaitra Navratri 2024 Durga Ashtami Wishes: दुर्गा अष्टमी के मौके पर अगर आप अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभ संदेश, मैसेज, कोट्स, स्टेटस, शायरी, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Image

Chaitra Navratri 2024 Durga Ashtami

Chaitra Navratri 2024 Durga Ashtami Wishes: आज यानी 16 अप्रैल को नवरात्रि का आठवां दिन है। इसे देशभर में दुर्गा अष्टमी के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के अष्टम रूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी में हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन कन्या पूजन की जाती है। दुर्गा अष्टमी के मौके पर अलग अलग जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों की हर मुराद पुरी होती है। त्योहार का सीजन में लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभ संदेश, मैसेज, कोट्स, विशेज, शायरी, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Chaitra Navratri 2024 Durga Ashtami Wishes, Images, Quotes

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

Durga Ashtami Wishes

Durga Ashtami Wishes

माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।

श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।

मां दुर्गा आपके जीवन में अनगिनत खुशियां दें।

मां महागौरी सफलता और सुखी जीवन दें।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।

श्वेत वस्त्र धारण करने वाली,

बैल पर सवार, चार भुजा वाली,

त्रिशूल धारण करने वाली,

मां महागौरी आपके परिवार और संतान की सुरक्षा करें,

आपको सफलता, तरक्की और उन्नति दें।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

माता तेरे चरणों में, भेंट हम चढ़ाते हैं,

कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,

और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं।

आपको और आपके पूरे परिवार को

दुर्गा अष्टमी की बधाई।

Durga Ashtami Quotes

Durga Ashtami Quotes

सारा जहां है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:,

महाअष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Durga Ashtami 2024

Durga Ashtami 2024

यह पर्व आपके जीवन को नई खुशियों से भर दे,

साथ रही आपको और आपके प्रियजनों को हमेशा के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भर दे,

आपको महाअष्टमी की शुभकामनाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article