लाइफस्टाइल

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, गुलाब के फूल सा खिल उठेगा चेहरा

Bridal Skincare Routine: अगर आपकी 1 महीने बाद शादी होने वाली है तो आपको अभी से स्किन केयर की शुरुआत कर देनी चाहिए। इससे चेहरा चांद सा चमकने लगता है और डार्क स्पॉट्स या टैनिंग से छुटकारा मिल जाता है। यहां से आप शादी के 1 महीने पहले से सुबह और रात वाले स्किन केयर को जान सकते हैं।

Image

शादी से 1 महीने पहले का स्किन केयर रूटीन (pic credit: canva)

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले घर पर स्किनकेयर रूटीन करने से आप अपनी स्किन को बिना किसी केमिकल ट्रीटमेंट के नैचुरल तरीके से तैयार कर सकती हैं, जिससे स्किन हेल्दी, सॉफ्ट और ज्यादा चमकदार दिखती है। घर पर किए गए फेस पैक, उबटन, स्क्रब और मास्क आपकी स्किन को धीरे–धीरे अंदर से पोषण देते हैं और किसी भी तरह की एलर्जी या रिएक्शन का खतरा भी कम रहता है, क्योंकि आप वही सामग्री इस्तेमाल करती हैं जो आपकी त्वचा को सूट करती है। इसके अलावा, यह रूटीन समय और पैसों की बचत करता है, साथ ही नियमित देखभाल के कारण मुहांसे, टैनिंग, दाग-धब्बे और ड्राइनेस जैसी समस्याएं भी काफी हद तक कंट हो जाती हैं। इससे त्वचा शादी के दिन ग्लो करती है और आप बिना भारी मेकअप के भी सुंदर और रिफ्रेश्ड दिखाई देती हैं।

1. सुबह का रूटीन

सबसे पहले सुबह उठते ही हल्का, केमिकल-फ्री फेस वॉश या होममेड क्लेंजर से चेहरा साफ करें। आप घर पर बेसन और गुलाबजल मिलाकर भी इसे फेशवॉस की तरह इस्तमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ओट्स और दूध को भी क्लेंजर की तरह लगाया जा सकता है।

क्लेंजिंग के बाद टोनिंग करनी है। इसके लिए आपको गुलाबजल या खीरे का रस लगाना है। इससे पोर्स टाइट होंगे और स्किन में फ्रेश महसूस होगी।

टोनिंग के बाद आपको मॉइश्चराइज़र लगाना है। अगर आपको ड्राई स्किन है तो आप एलोवेरा जेल और विटामिन ई मिलाकर लगाएं। अगर ऑयली स्किन है तो जेल बेस्ट मॉइश्चराइज़र लगाएं और अगर नॉर्मल स्किन है तो हल्का क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइज़र आपके लिए सही है।

आखिर में रोज SPF 30–50 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये आपकी टैनिंग और डार्कनेस को नहीं बढ़ने देगा। सनस्क्रीन तो आपको घर पर भी लगाकर रखना है।

2. रात का रूटीन

रात में सोने से पहले डबल क्लींजिंग करें। इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल या ऑलिव ऑयल से मेकअप और गंदगी हटाएं। फिर हल्का फेशवॉश करें।

अब हल्दी, चंदन और दही का ग्लो पैक लगाएं। ये चेहरे पर चमक और सॉफ्टनेस लाएगा। ग्लो पैक के बाद आपको एंटी टैन पैक लगाना है। एंटी टैन पैक के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर लगाना है।

अब डार्क स्पॉट्स पर एलोवेरा जेल और नींबू की 2 बूंदें मिलाकर लगाएं। फिर नाइट जेल की बारी आती है। नाइट जेल में आप एलोवेरा जेल और गुलाबजल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल में बादाम का तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। यह स्किन को रात भर रिपेयर करता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article