लाइफस्टाइल

BR Ambedkar Motivational Quotes: कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करते हैं BR Ambedkar के ये विचार, यहां पढ़ें उनके अनमोल वचन, कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 22, 2025, 07:12 AM IST

BR Ambedkar Motivational Quotes: डॉ. बी.आर. अंबेडकर को संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स।

Image

BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi

BR Ambedkar Motivational Quotes: डॉ. बी.आर. अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्हें भारत के संविधान का जनक भी माना जाता है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक महार परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही जातिवाद के शिकार हुए थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कठिनाइयों के बावजूद पूरी की। उन्होंने मुंबई के एल्फिंस्टन कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाई की।

योगदान

डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। बाबा साहेब के विचार आज भी युवाओं में नया जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें बी आर अँबेडकर के मोटिवेशनल कोट्स।

BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi - बी आर अंबेडकर के प्रेरक विचार हिंदी में

1. उदासीनता सबसे खतरनाक बीमारी है जो लोगों को प्रभावित कर सकती है।

2.संविधान केवल वकीलों का दस्‍तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक माध्‍यम है।

3.आप स्वाद को बदल सकते हैं परन्तु जहर को अमृत में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

4. जो कौम अपना इतिहास नही जानती है, वह कौम कभी अपना इतिहास नही बना सकती है।

5.धर्म पर आधारित मूल विचार व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास के लिए एक वातावरण बनाना है।

6.इतिहास गवाह है जब नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष हुआ है वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है।

7.यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं, तो सभी धर्मों के धर्मग्रंथों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।

8.हमारे देश के संविधान में मतदान का अधिकार एक ऐसी ताकत है, जो किसी ब्रह्मास्त्र से कहीं अधिक ताकत रखता है।

9.इस पूरी दुनिया में गरीब वही है, जो शिक्षित नहीं है। इसलिए आधी रोटी खा लेना, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाना।

10.शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article