ब्लैक कॉफी क्यों है चाय से बेहतर, जानें इसके हेल्थ और वेट लॉस बेनिफिट्स

Tea Vs Black Coffee: ब्लैक कॉफी चाय से क्यों बेहतर मानी जाती है, जानें कैसे ब्लैक कॉफी ज्यादा एनर्जी देती है, मेटाबॉलिज्म तेज करती है और वजन घटाने में मददगार होती है। इस लेख में जानिए ब्लैक कॉफी के हेल्थ और वेट लॉस बेनिफिट्स सभी विस्तार से।

Tea Vs Black Coffee: सुबह की शुरुआत अगर चाय या कॉफी के बिना अधूरी लगती है, तो आप अकेले नहीं हैं। भारत में ज्यादातर लोग दिन की पहली चुस्की चाय से लेते हैं, लेकिन अब हेल्थ एक्सपर्ट्स ब्लैक कॉफी को चाय से बेहतर विकल्प मान रहे हैं। वजह है - ज्यादा एनर्जी, बेहतर मेटाबॉलिज्म और वजन घटाने में मदद। बता दें ब्लैक कॉफी सेहत के कई पहलुओं में चाय से आगे निकलती है।

ब्लैक कॉफी क्यों है चाय से बेहतर

ब्लैक कॉफी क्यों है चाय से बेहतर (Istock)

उच्च कैफीन स्तर

ब्लैक कॉफी में कैफीन की मात्रा चाय की तुलना में अधिक होती है। एक कप ब्लैक कॉफी में लगभग 95 मिलीग्राम कैफीन होता है, जबकि एक कप ब्लैक चाय में केवल 26-48 मिलीग्राम होता है। इस उच्च कैफीन स्तर के कारण, ब्लैक कॉफी मानसिक सतर्कता और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है, खासकर सुबह के समय या लंबे काम के दौरान।

End of Feed