लाइफस्टाइल

Birthday Wishes to Son from Mom: ममता की सुर्ख चादर में लिपटे इन संदेशों से बेटे को दें जन्मदिन की शुभकामनाएं, खुशी से झूम उठेगा आपका लाल

Birthday Wishes to Son from Mother: एक मां के लिए सबसे खुशी का पल होता है जब वह अपने बच्चे को जन्म देती है। जब उसी बच्चे का जन्मदिन आता है तो मां अपनी सारी खुशियां उसके सुपुर्द करने को बेताब नजर आती है। अगर आप भी अपने बेटे के जन्मदिन पर कुछ खास संदेश भेजना चाहती हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।

Image

Birthday Wishes to son from mom and Dad, birthday message to son from mother, Best Birthday Wishes in Hindi

Birthday Wishes to Son from Mom in Hindi: मां बेटे का रिश्ता इस दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है। मां ता उम्र अपने निश्छल प्रेम से अपने बच्चों की जिंदगी को गुलजार रखती है। मां अपनी खुशियां बिन कुछ सोचे बच्चों पर कुर्बान कर देती है। बात जब उसके लाल के जन्मदिन का हो तो फिर इससे ज्यादा खुशी का पल किसी मां के लिए हो नहीं सकता। अगर आप भी एक मां हैं और अपने बेटे के जन्मदिन को खास बनाना चाहती हैं तो आप इन शुभकामना संदेशों से उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। यहां देखें एक मां द्वारा बेटे को जन्मदिन के शुभकामना संदेश, व्हाट्सएप स्टेटस और शायरियां:

मां की तरफ से बेटे को जन्मदिन के संदेश | Birthday Wishes To Son From Mother

खुशियों से भर जाए तेरा दामन,

कभी न आए तुझ पर कोई गम,

तेरे सदके ये दुनिया सारी,

तेरे हिस्से आएं खुशियां हमारी।

हैप्पी बर्थडे बेटा!

आशाओं के नए दीये जलें,

खुशियों के नए गीत सजे,

तुमको मिले जीवन की हर खुशी,

ऐसा आशीर्वाद तुम पर फले।

जन्मदिन मुबारक मेरे बेटे!

तुम मेरा प्यार, मेरी उमंग हो,

मेरा विश्वास, मेरा गर्व हो,

तुम सदा यूं ही हंसते रहो,

मेरे बेटे तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो।

तू मेरा नन्हा सा नूर है,

तेरे प्यार ने मेरा जीवन संवारा है,

जन्मदिन मुबारक हो बेटा,

तू हमेशा खुश रहना।

दुआओं में तुम्हें रब से मांगा था मैंने

तुम्हारी एक मुस्कान सारे ग़म काफूर कर देती है

मेरे राजकुमार आज का दिन तुम्हारे लिए

खुशियों की सौगात लाए !

जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं बेटे !

बेटा, तुम कितने भी बड़े हो जाओ किंतुहमारे लिए तो तुम हमेशा प्रिय

और Smart Baby Boy ही रहोगे !

Happy Birthday To You Beta !

बेटे के जन्मदिन पर आशीर्वाद संदेश | Birthday Quotes For Son In Hindi

जिंदगी के हर मोड़ पर मैं तुम्हारे साथ हूं।

किसी मोड़ पर तुम्हारी मंजिल का सफर न थमे।

Happy Birthday To You Beta !

कहते हैं चमत्कार एक बार होता है

हमारे पास आप हैं, ये चमत्कार से कम नहीं

दुनिया के सबसे अच्छे बेटे को(अर्थ डे बधाई संदेश)

जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं !

तुम्हें सूरज कहूं या तारा, तुम पर

जीवन न्योछावर सारा

हैप्पी बर्थ डे माई राज दुलारा !

बेटा तुम हमारे लिए भगवान के

द्वारा दिया गया खजाना हो,

जिसने हमारी जिंदगी में प्यार

और ढेरों खुशियां भर दी !

हैप्पी बर्थडे बेटा !

उम्र मोहताज नहीं मां-बाप के प्यार की

आपकी उम्र के हर पड़ाव में

हमारा प्यार यूं ही बरकरार रहेगा !

जन्मदिन मुबारक हो बेटे !

बेटे के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं | Birthday Wishes For Son In Hindi

बीते हुए कल की मीठी यादें हों

खुशियों से भरी गाड़ी हो

जिसमें हो जन्नत की सैर

किसी से मत रखना कोई बैर !

Happy Birthday To You Beta !

चांद से प्यारी चांदनी

चांदनी से भी प्यारी रात,

रात से प्यारी ज़िन्दगी,

और ज़िन्दगी से भी प्यारे आप !

हैप्पी बर्थडे बेटा !

मेरे बिना तुम कहीं भी नहीं रह सकते,

तुम्हारे बिना मैं भी कहीं नहीं रह सकती,

जिंदगी जीने का तुम ही कारण हो !

Happy birthday My Son!

बेटा, तुम मेरे जीवन का सहारा हो

जो सबको रास्ता दिखाए वो तारा हो

एक पिता की तरफ से अपने बेटे को

जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां !

एक मां के लिए सबसे खुशी का पल होता है जब वह अपने बच्चे को जन्म देती है। जब उसी बच्चे का जन्मदिन आता है तो मां अपनी सारी खुशियां उसके सुपुर्द करने को बेताब नजर आती है। उम्मीद करते हैं कि आपके ये बधाई संदेश जरूर पसंद आए होंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article