लाइफस्टाइल

Summer Shayari in Hindi: गर्मी की फिक्र न करो, ठंडे पानी से फ्रिज को भरो... दोस्तों और करीबियों को भेजें गर्मी की ये शानदार शायरी

Summer Shayari in Hindi: गर्मी का मौसम लोगों को काफी परेशान करने वाला होता है। आज इसी को लेकर हम आपके साथ गर्मी पर मजेदार शायरी शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।

Image

Summer Shayari in Hindi: दोस्तों और करीबियों को भेजें गर्मी की ये शानदार शायरी।

Summer Shayari in Hindi: देश में अप्रैल (April) के महीने से गर्मी का मौसम (Summer Season) शुरू हो जाता है। गर्मी के मौसम के शुरुआती दिन तो ठीक रहते हैं, लेकिन महीनेभर के बाद गर्मी अपना असली रंग दिखाना शुरू करती है। सभी उम्र के लोग गर्मी से परेशान नजर आती हैं। कई लोग तो भीषण गर्मी के चलते बीमार हो जाते हैं। गर्मी से लोगों को इतना बुरा हाल होता है कि लोग दिनभर में कई बार नहाते हैं। इसके अलावा गर्मी में लोग एक-दूसरे से जमकर मजे भी लेते हुए दिखते हैं। दरअसल लोग एक दूसरे को गर्मी की मजेदार शायरी (Summer Shayari in Hindi) भेजकर जमकर मजे लेते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ गर्मी को लेकर मजेदार शायरी कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके भेज सकते हैं।

गर्मी पर हिंदी में शायरी (Summer Shayari in Hindi)

1. गर्मी में ठंडे पानी से मन को शांति मिल जाती है,

कूलर और एसी की हवा सबको भाती है,

इससे मिनटों की दूरी भी सही नहीं जाती है।

2. ए गर्मी थोड़ा तो रहम खा,

हम यहां कूलर में जल रहे हैं,

पर उनका क्या जो बिना छत के रह रहे हैं।

2024 Summer Shayari in Hindi

2024 Summer Shayari in Hindi

3. बड़ी गर्मी है, मौसम बड़ा जालिम है आजकल,

यादें तेरी सताने लगी है मुझे हर पल।

4. गर्मी की ये जलन, धूप का ये सितम,

कब खत्म होगा ये गर्मी का मौसम।

5. अब तो चमड़ी जलाने वाली गर्मी पड़ रही है बाहर,

पर इक वो है जिसका दिल पिघलने का नाम नहीं लेता।

Summer Shayari

Summer Shayari

6. ए दोस्त हो गई है गलती हमसे कर दो हमें माफ,

कम्बल रजाई छोड़ो और एसी कूलर कर लो साफ,

आ गया है गर्मी का मौसम,

अब तो दो वक्त नहाने से ही बनेगी बात।

7. निकले थे हम भी मोहब्बत की तलाश में,

बाहर पारा इतना चढ़ा था कि,

कोल्ड ड्रिंक पीकर घर वापस लौट आए।

Best Summer Shayari in Hindi

Best Summer Shayari in Hindi

8. न कुछ खाने को जी चाहता है,

न किसी के पास जाने का जी करता है,

न बाहर जाने की इच्छा होती है,

ऐसे मौसम में बस एसी चलाकर लेटना दिल चाहता है।

9. गर्मी की फिक्र न करो,

ठंडे पानी से फ्रिज को भरो,

थोड़ा तुम भी पियो,

थोड़ा दूसरों को भी पिलाओ,

गर्मियों को खुशी-खुशी बिताओ।

Summer Shayari 2024 in Hindi

Summer Shayari 2024 in Hindi

10. जहां भी नजर जाए हर कोई गर्मी से बेहाल है,

फूल पत्ते मुरझाए और जानवरों का जीना भी मुहाल है,

गर्मी का ये रूप बहुत विकराल है।

11. गर्मी का मौसम है आने को तैयार,

होगी थोड़ी सी मस्ती थोड़ा सा प्यार,

अपने बिस्तर छत पर तुम भी कर लो तैयार,

गर्मी का मौसम बहुत-बहुत मुबारक हो मेरे यार।

Summer Shayari in Hindi

Summer Shayari in Hindi

12. गर्मी की छुट्टियां होते ही दादी-नानी की याद सताने लगती है,

आम के पेड़ों की वो टहनियां जैसे फिर से बुलाने लगती हैं,

लेकिन अब कहां वो बचपन का सुकून है,

इन डिब्बा नुमा फ्लैट्स में जिंदगी जैसे कैद है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article