लाइफस्टाइल

Best Motivational Quotes For Students: 'संघर्ष ही जीवन का असली स्वाद है', लाइफ में सफल होने के लिए छात्र जरूर पढ़ें ये बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स

Best Motivational Quotes For Students: खासतौर से स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को मोटिवेट करना बेहद जरूरी है। दरअसल अगर वह मोटिवेट होते हैं, तो उन्हें आगे बढ़ने में किसी तरह की कोई परेशनी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Image

Best Motivational Quotes For Students: लाइफ में सफल होने के लिए छात्र जरूर पढ़ें ये बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स।

Best Motivational Quotes For Students: आज के इस भागती-दौड़ती दुनिया में लोग कभी निराश, तो कभी थकान.. या फिर परेशान नजर आते हैं। सिर्फ जवान या बुजुर्ग लोग ही नहीं बच्चे (Students) भी कभी-कभी ऐसे दौर से गुजरते हैं। खासतौर से स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को मोटिवेट (Motivate) करना बेहद जरूरी है। दरअसल अगर वह मोटिवेट होते हैं, तो उन्हें आगे बढ़ने में किसी तरह की कोई परेशनी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज इसी को लेकर हम नीचे कुछ बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes For Students) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर पढ़ना और दोस्तों के साथ शेयर करना चाहिए। दरअसल इन पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) को पढ़ने से आपके जिंदगी में काफी सकरात्मक बदलाव (Motivational Quotes For Success) देखने को मिलेंगे।

छात्रों के लिए बेस्ट मोटिवेशन कोट्स (Best Motivational Quotes For Students)

1

समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है।

2

विद्यार्थी के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, हारता वही है जो दिल से लड़ा नहीं होता।

3

भूखा पेट, खाली जेब, सच्ची पढ़ाई ही विद्यार्थी को जीवन में सफल बनाती है।

4

छोटे मन में सपने बड़े होते हैं, पूरे करने के इरादे कड़े होते हैं।

5

संघर्ष ही जीवन का असली स्वाद है।

6

असंभव कुछ भी नहीं, असंभव केवल एक शब्द है।

7

अगर आपके पास सपने हैं, तो आपके पास सब कुछ है।

8

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप अपने सपनों को साकार नहीं कर सकते।

9

कोई भी काम छोटा नहीं होता, बस करने वाले का दृष्टिकोण महत्वपूर्ण होता है।

10

विफलता तब तक आपको हरा नहीं सकती, जब तक आप उसे मान नहीं लेते।

11

कामयाबी ताउम्र का संघर्ष है, एक दिन की उपलब्धि नहीं।

12

सफलता मिलने के बाद भी सीखना नहीं छोड़ना चाहिए।

13

सफलता की सच्चाई यह है कि आप उसे खुद हासिल कर सकते हैं।

14

सफलता तब हासिल होती है, जब आप खुद को चुनौतियों से पार करते हैं।

15

सफलता कोई दौड़ नहीं है, यह एक मैराथन है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article