Homemade Pre Workout: जिम जाने लोगों के लिए तो घर पर ही एक्सरसाइज वर्कआउट करने वालो के लिए शरीर को अच्छा प्री वर्कआउट देना जरूरी है। अच्छी ग्रोथ के लिए आपको भी अपनी डाइट और सप्लीमेंट्स पर ध्यान देना ही होगा, हालांकि बाजार वाले सप्लीमेंट्स तो प्री वर्कआउट हेल्थ के लिए खराब हो सकते हैं। ऐसे में शानदार असर के लिए आप घर पर ही सस्ते में बेस्ट प्री वर्कआउट ड्रिंक्स बना सकते हैं। देखें हेस्ट होममेड प्री वर्कआउट ड्रिंक कौन सी है -
Best homemade pre workout drink
केला स्मूदी
केले वाली स्मूदी बहुत ही अच्छी प्री वर्कआउट ड्रिंक है। जिसे पीने से आपकी सेहत पर बहुत शानदार असर पड़ेगा। आप केले वाली स्मूदी बनाने के लिए 1 पका हुआ केला लें उसमें पानी या बादाम दूध मिलाएं और एक चुटकी दालचीनी। और बस सभी को अच्छे से ब्लैंड कर लें और हल्का नमक डालकर आपकी केला स्मूदी तैयार है।
नींबू पानी और शहद
प्री वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर नींबू पानी और उसमें शहद मिलाकर पीना भी बहुत ही गजब हो सकता है। ये आप सुंबह भी खाली पेट पिएंगे तो रामबाण रहेगा।
नारियल पानी
देसी प्री वर्कआउट के तौर पर तो नारियल पानी बहुत ही शानदार होता है। बढ़िया प्री वर्कआउट ड्रिंक बनाने के लिए आप इसमें काला नमक और चिया सीड्स व रोस्ट किया हुआ जीरा पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी भी अच्छी प्री वर्कआउट ड्रिंक हो सकती है। आप चाय की पत्तियों से भी अच्छी वाली ग्रीन टी बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।
इसी के साथ साथ नींबू पानी और शक्कर का घोल, तो दालचीनी का पानी व बेसिल सीड वॉटर भी शानदार प्री वर्कआउट्स के रूप में यूज किए जा सकते हैं।
