लाइफस्टाइल

Best Funny Jokes in Hindi: पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली... हिंदी में पढ़ें मजेदार चुटकुले, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Best Funny Jokes in Hindi: चुटकुले पढ़कर हंसना काफी मजेदार होता है। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे ही मजेदार चुटकुले शेयर करने जा रहे हैं, जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

Best Funny Jokes in Hindi: इन जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट।

Best Funny Jokes in Hindi: हंसना (Laugh) किसी भी इंसान के लिए फायदेमंद होता है। हंसी दवाई का काम करती है। जीवन (Life) में अगर आप कभी दुख, तकलीफ, परेशान, तनाव में हो तो आपको जरूर हंसना चाहिए। अगर आपको हंसी नहीं आ रही है तो आप जोक्स (Jokes) पढ़ सकते हैं। 100 फीसदी दमदार जोक्स (Jokes in Hindi) पढ़ने से आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आज इसी को लेकर हम आपके साथ तरह-तरह के नए जोक्स (New Jokes) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेज सकते हैं। इन जोक्स से आप अपने करीबियों के चेहरे पर हंसी ले आएंगे।

मजेदार चुटकुले (Jokes in Hindi)

1. चिंटू- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यों?

पिंटू- दरअसल, लड़का एक वकील है,

जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है,

वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है।

2. लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

वहां क्यों बैठी है?

लड़की-सेब खाने

महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!

लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो

सेब लेकर आई हूं।

3. दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी

पहली पड़ोसन: तुम्हे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई

दूसरी पड़ोसन : तो फिर तूने क्या किया ?

पहली पड़ोसन : जब मैं 24 साल की हुई तब घरवालों ने जाके मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुन्ना हुआ...

दूसरी पड़ोसन ICU में भर्ती है।

4. सुरेश- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज़ आती है,

इतनी खुशी का राज़ क्या है?

रमेश- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है,

लग जाए तो वो हंसती है,

नहीं लगे तो मैं हंसता हूं।

5. लड़का - तुझे कैसा ससुराल चाहिए?

लड़की - कैसा भी हो, बस वहां

मोबाइल का इंटरनेट सही से काम करना चाहिए।

6. मास्टर - अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?

छात्र - अगर बेहोश नहीं किया और

मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा।

7. शिक्षक- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ?

छात्र- सर, आलिया भट्ट,

शिक्षक- छड़ी हाथ में लिए बोले, नालायक यही सीखा है?

तभी दूसरे छात्र ने कहा- मास्टर साहब, यह तोतला है, आर्यभट्ट बोल रहा है।

8. पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?

पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...

जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,

तो पानी क्यों नहीं।

9. पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली

भगवान के हाथ जोड़कर घर से निकला करो, सारे काम अच्छे होंगे

पति - मैं नहीं मानता, शादी वाले दिन भी हाथ जोड़कर ही घर से निकला था।

10. जज : घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की?

चोर : साहब, आपकी नौकरी अच्छी है और सैलरी भी अच्छी है, फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे?

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article