Best Books to read: ऑफिस जाने वाली महिलाओं को जरूर पढ़नी चाहिए ये 5 किताबें

Best Books to read for working Women: किताबें केवल ज्ञान नहीं देतीं, नए दृष्टिकोण भी देती हैं। ये पांच किताबें करियर ग्रोथ, आत्मविश्वास, नेतृत्व, मानसिक संतुलन और जीवन के उद्देश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहरी समझ विकसित करती हैं।

Best Books to read for working Women:आज की कामकाजी महिलाएं केवल करियर ही नहीं संभालतीं, वह अपना परिवार, रिश्तों और अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं के बीच भी संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं। ऐसे में कुछ किताबें हैं जो प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ ही आत्मविश्वास, लीडरशिप और मानसिक मजबूती भी विकसित करती हैं। यहां ऐसी 5 किताबों के बारे में जानिए जो हर वर्किंग वुमन की रीडिंग लिस्ट में होनी चाहिए:

Best Books for Working Women

कामकाजी महिलाओं के काम की हैं ये 5 किताबें (Photo: iStock)

लीन इन – शेरिल सैंडबर्ग

फेसबुक की पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग की यह किताब महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इसमें बताया गया है कि महिलाएं अकसर खुद ही अपनी क्षमताओं पर संदेह करने लगती हैं। यह किताब आत्मविश्वास बढ़ाने और करियर में बेहतर अवसरों को अपनाने का साहस देती है।

End of Feed