Birthday Wishes for Daughter From Mom: मां और बेटी का रिश्ता एक अनमोल बंधन है, जो प्यार, विश्वास और समझदारी से बुना होता है। यह रिश्ता जीवन भर साथ रहता है और दोनों के लिए एक मजबूत सहारा बनता है। मां और बेटी के बीच एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव होता है। वे एक दूसरे की भावनाओं को आसानी से समझती हैं और एक दूसरे का सहारा बनती हैं। इसलिए आपने देखा होगा कि एक बेटी हमेशा अपनी मां का सहारा बनती हैं। ऐसे में जब बेटी अपनी मां का सहारा बनती हैं तो मां भी अपनी बेटी को कभी निराश नहीं करती हैं। खासकर तब जब बेटी का जन्मदिन हो। मां अपनी बेटियों के लिए टेस्टी फूड्स बनाने के अलावा सरप्राइज भी प्लान करती हैं। लेकिन एक और तरीका है जिससे वो अपनी बेटी के जन्मदिन को खास बना सकती हैं। वो है प्यार भरा बर्थडे विशेज भेजकर। अगर आप अपनी बेटी के बर्थडे को खास बनाना चाहती हैं तो ये बर्थडे विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज भेज सकती हैं।
Birthday Wishes for Daughter From Mom in hindi
1. हां, एक मां के तौर पर मुझे कभी-कभी
बहुत सख्ती से काम लेना पड़ता है
मुझे तुम्हारी बहुत चिंता है, क्योंकि
तुम मेरी एकमात्र प्यारी राजकुमारी हो !
जन्मदिन की बधाई बेटी !
2. घर की रोशनी तुम
दिलों की धड़कन तुम
हमारा सुकून तुम
परिवार की जान तुम।
जन्मदिन मुबारक प्यारी बेटी !
3. तुम हो पापा की सबसे लाडली
नटखट सी गुड़िया और राजदुलारी
इस खास दिन पर पापा की है दुआ
पूरे हो तुम्हारे सपने और सारी आरजू !
Happy Birthday Daughter !
4. आशाओं के दीए जलें
खुशियों के गीत बजें
मिले तुम्हें जीवन की हर खुशी
हर एक आशीर्वाद तुम पर फले।
जन्मदिन की बधाई बेटी !
5. चांद से प्यारी चांदनी
चांदनी से भी प्यारी रात
रात से प्यारी ज़िन्दगी
और ज़िन्दगी से भी प्यारी मेरी परी बेटी !
Happy Birthday Beti !
6.तुम मेरी बेटी ही नहीं मेरी सबसे
अच्छी दोस्त भी हो !
इतना समझने के लिए धन्यवाद।
Happy Birthday Daughter !
7. बेटी, तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ
किंतु हमारे लिए तो तुम
हमेशा प्रिय एवं Cute Baby Girl ही रहोगी !
जन्मदिन की बधाई बेटी !
8. खुश रहो, आबाद रहो
घर में रहो या हॉस्टल में रहो
जहां रहो, मुस्कुराती रहो
यूं ही खुशियों से जन्मदिन मनाती रहो !
Happy Birthday Daughter !
9. आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है
इसलिए नहीं कि आज तुम्हारा जन्मदिन है
बल्कि इसलिए कि आज वह दिन है
जब मैंने पहली बार अपनी परी को देखा था !
जन्मदिन की बधाई बेटी !
