लाइफस्टाइल

नाइट सूट तो कटे-फटे कपड़ों में स्पॉट हुईं ये हसीनाएं, किसी के मेकअप ने बिगाड़ा लुक तो किसी के हुस्न ने लूट ली महफिल, देखें इस हफ्ते के सबसे अच्छे-बुरे लुक्स

Best And Worst Looks Of This Week: बॉलीवुड हसीनाओं के फैशन से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। जिनमें से कुछ लुक्स नेटिजन्स को पसंद आते हैं तो कुछ खराब लगते हैं। ऐसे में अगर आप फैशन लवर हैं, तो यहां देखें इस हफ्ते के सबसे अच्छे और बुरे लुक्स कौन से रहे हैं।

Image

Best And Worst Looks of This Week

Best And Worst Looks Of This Week: बॉलीवुड हसीनाओं का फैशन हर हफ्ते सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना रहता है। कभी किसी एक्ट्रेस का स्टाइल फैंस का दिल जीत लेता है, तो कभी कोई आउटफिट ट्रोलिंग का कारण बन जाता है। ग्लैमरस रेड कार्पेट अपीयरेंस से लेकर एयरपोर्ट लुक्स और कैजुअल स्टाइल तक, सेलेब्स के हर अंदाज पर लोगों की नजर रहती है। इस हफ्ते भी कई बॉलीवुड डीवाज ने अपने यूनिक और ट्रेंडी आउटफिट्स से फैशन गोल्स सेट किए, वहीं कुछ लुक्स ऐसे भी रहे जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। अगर आप भी फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करते हैं और जानना चाहते हैं कि इस हफ्ते किसका स्टाइल रहा हिट और कौन हुआ फ्लॉप, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते के बेस्ट और वर्स्ट लुक्स की पूरी लिस्ट।

कृति सैनॉन

Kriti Sanon

Kriti Sanon

हालिया अवॉर्ड फंक्शन में कृति सैनॉन ने चटक हरे रंग की बहुत ही बोल्ड और रिवीलिंग साटन की फ्लोई लुक वाली गाउन ड्रेस पहनी थी। कृति की ड्रेस हालांकि काफी सुंदर थी, लेकिन उसका नेकलाइन काफी मैसी लग रहा था।

कियारा आडवाणी

डिलीवरी के बाद कियारा पहली बार इवेंट पर पहुंची थीं। चॉकलेट ब्राउन लेदर के गाउन में कियारा बहुत ही ज्यादा हसीन लग रही थीं। हॉल्टर नेक गाउन ड्रेस में कियारा का फिजिक बहुत ही कातिलाना लग रहा था। ब्राउन ड्रेस के साथ कियारा ने डायमंड का नेकलेस पहना था। इस लुक में कियारा की आउटफिट, हेयर, मेकअप तो ज्वेलरी सब कुछ परफेक्ट लगा।

हुमा कुरेशी

Huma Qureshi

Huma Qureshi

अवॉर्ड फंक्शन के लिए पहुंची हुमा कुरेशी का गाउन ड्रेस लुक भी वायरल हो रहा है। हालांकि इस लुक को मिले जुले रिव्युज दिए गए हैं। हुमा ने पीच सीक्वेन तो वाइट ऑफ शोल्डर गाउन ड्रेस पहना हुआ था। हालांकि इस ड्रेस का लुक बहुत ही ओल्ड फैशन वाला लग रहा था। नेटिजन्स के मुताबिक ये लुक काफी टैकी लग रहा था। हुमा की ड्रेस के साथ साथ चटक रंग की लिपस्टिक को भी पसंद नहीं किया गया।

कृतिका कामरा

हाल ही में कृतिका कामरा की शादी वाले लुक्स काफी वायरल रहे हैं। और अब कृतिका का ये वाला लुक सुर्खियों में है, कृतिका ने इवेंट के लिए जो ड्रेस पहना था, हालांकि खासा पसंद नहीं किया गया। कई लोगों ने कमेंट्स में लिख डाला कि, उन्हें कृतिका की ड्रेस नाइट सूट जैसी लगी। कृतिका ने लेस और साटन का एसिमिट्रिकल कुर्ता टॉप पहना था, जिसके साथ उन्होने ब्लैक पैंट्स पहनी थी।

राशा थडानी

Rasha Thadani

Rasha Thadani

राशा का हाल्फ साड़ी वाला लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। गुलाबी के साथ चटक तोतिया हरे रंग का कॉम्बिनेशन अपने आप में ही बहुत खास है।

परिणीति चोपड़ा

केजुअल शर्ट और लेगिंग पैंट्स वाले लुक में न्यू परिणीति का लुक भी वायरल हो रहा है।

दिशा पाटनी

Disha Patani

Disha Patani

आप बताएं कि आपको उनका ये वाला लुक कैसा लगा और आपके मुताबिक किस हसीना का लुक सबसे अच्छा था और किसे अपने फैशन पर और ध्यान देना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article