चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं आलू का रस, स्किन केयर रूटीन में करें शामिल, दूर होगी ये समस्याएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 26, 2025, 02:58 PM IST

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू के रस का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें किस तरह आलू का इस्तेमाल कर स्किन प्रॉब्लम्स दूर कर सकते हैं।

आलू का इस्तेमाल अमुमन हर घर में ही किया जाता है। इसकी सब्जी बच्चे, बूढ़े से लेकर हर कोई खूब चटखारे लेकर आते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू सिर्फ जायका बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। आलू में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आलू के रस के स्किन बेनिफिट्स।

benefits of potato juice for skin

Benefits of Potato Juice For Face

दाग-धब्बों के लिए

आलू का रस चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के में सहायक माना जाता है। बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें। फिर इसे दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं।

End of Feed