लाइफस्टाइल

Besan for skin care: गर्मियों में चेहरे पर जरूर लगाएं बेसन, इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा, जानें फेस पैक तैयार करने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 28, 2023, 10:30 AM IST

बेसन स्किन को साफ करता है और पोषण देने का काम करता है। बेसन का इस्तेमाल कर आप पिंपल और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Besan for skin care

Besan for skin care: गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से स्किन डल और चिपचिपी हो जाती है। इसलिए गर्मियों में स्किन का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह बेसन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बेसन स्किन को साफ करता है और पोषण देने का काम करता है। बेसन का इस्तेमाल कर आप पिंपल और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको स्किन के लिए बेसन के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका भी बताएंगे।

इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाए बेसन

डल स्किन

गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से स्किन डल और बेजान हो जाती है। सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें चेहरे का निखार छीन लेती हैं। ऐसे में बेसन का इस्तेमाल कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए बेसन में दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। जब यह सूख जाए तब चेहरे को साफ पानी से धो लें।

मुंहासे करे दूर

धूल मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से चेहरे पर मुंहासे निकल जाते हैं। ये देखने में भद्दे तो लगते ही हैं और साथ ही खूबसूरती भी बिगाड़ देते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप खीरे और बेसन का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक खीरा को कद्दूकस करके, इसका रस निकाल लें। इसके बाद इस रस में बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। 30 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

टैनिंग करे दूर

गर्मियों में तेज धूप में बाहर निकलने की वजह स्किन टैन का शिकार हो जाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच बेसन में गुलाब जल, मलाई और चुटकी भर हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तब इस फेस पैक को धो लें। ऐसा करने से जल्द टैनिंग की समस्या दूर होगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article