लाइफस्टाइल

गर्मी आते ही शुरू हो गई स्किन प्रॉब्लम? , तो घर पर तैयार करें ये फेस पैक, हफ्ते भर में खिल उठेगी त्वचा

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से ऑयल प्रोडक्शन कम होता है। साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में जानिए इसका फेस पैक तैयार करने का तरीका।

Image

multani mitti face pack

Face Pack For Glowing Skin: बदलते मौसम के साथ स्किन से जुड़ी तमाम तरह की सम्याएं होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डल और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। लड़कियां अपनी स्किन को लेकर बहुत कॉन्शियस होती है। लड़कियां स्किन केयर के लिए पार्लर में पानी की तरह पैसे बहाती हैं लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर आप स्किन प्रॉब्लम्स को दूर भगा सकती हैं। आज हम आपको स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से ऑयल प्रोडक्शन कम होता है। साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या भी दूर होती है। फेस बनाने के लिए आपको चाहिए...

  • दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक कपूर
  • एक चम्मच गुलाब जल

इस तरह बनाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक तैयार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी पाउडर में कपूर को पीसकर मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप इसमें शहद या नारियल तेल भी मिला सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article