Beauty Tips of Korean Girl (कोरियन Girls ग्लास स्किन): कोरियन गर्ल्स की ग्लास स्किन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंडी है। बेशक ही किसको बेदाग, चमकती त्वचा पसंद नहीं होगी हालांकि प्रदूषण, खराब खानपान आदि की वजह से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप भी कोरियन गर्ल्स वाली कांच सी चमक चाहते हैं, तो उनका स्पेशल स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना आपके लिए काम का हो सकता है। बता दें कि कोरियन लड़कियां पांच स्टेप वाला स्किनकेयर रिजीम फॉलो करती हैं। जो आपको हेल्दी, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग त्वचा दे सकती है। यहां देखें कोरियन Girls ग्लास स्किन सीक्रेट, कोरियन स्किनकेयर रूटीन इन हिंदी।
Beauty Tips of Korean Girl Skincare (कोरियन Girls ग्लास स्किन)
- कोरियन लड़कियों के ब्यूटी सीक्रेट में खास ये वाली स्टेप्स फॉलो की जाती हैं। कोरियन ग्लास स्किन के लिए आपको भी ये ब्यूटी टिप्स फॉलो करनी होंगी -
- कोरियन स्किन केयर में सबसे पहले क्लीजिंग होती है, जिसमें आपको अच्छे से अपनी त्वचा की गंदगी साफ करनी होती है। आप किसी भी क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं।
- क्लीजिंग के बाद आपको एक्सफोलिएटिंग करनी होती है, डेड स्किन सेल्स को निकालकर हेल्दी ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी है। आप स्क्रब का यूज कर सकते हैं इस स्टेप में।
- जिसके बाद आपको बहुत ही अच्छे से टोनिंग करनी होगी। टोनिंग वाली स्टेप इस स्किन केयर रूटीन का खास हिस्सा है। कोरियन गर्ल्स अपने ब्यूटी रिजीम में मल्टीपल लेयर वाली टोनिंग करती हैं। जिससे स्किन को भरपूर मात्रा में हाइड्रेशन मिलता रहे।
- टोनिंग के बाद आपको अपनी स्किन को अच्छे से मॉश्चराइज करना है। इससे स्किन सॉफ्ट रहेगी और टोनर की लेयर को लॉक करके भी रखेगी।
- स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करने के बाद आपको स्किन पर सनस्क्रीन भी लगाना है। जो बहुत ही महत्वपूर्ण स्टेप है, दाग, धब्बों से मचाने के लिए सनसक्रीन लगाना बेस्ट होता है।
इसी के साथ साथ कोरियन ग्लास स्किन के लिए आप स्टीमी शॉवर, फेशियल एक्सरसाइज, फेस मास्क तो सीरम लगाने वाला काम भी कर सकते हैं। इसी के साथ साथ हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी डाइट, पानी पीना, प्रॉपर नींद तो स्ट्रेस फ्री रहना जरूरी है।
