Skin Care: ग्लोइंग स्किन का रामबाण है यह स्वर्ण अमृत, सही से किया इस्तेमाल तो फायदे मिलेंगे हजार

Honey for Skin: सर्दी में या बदलते मौसम में भी शहद का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके लिए शहद को अदरक और काली मिर्च के साथ लेना चाहिए। दिन में कम से कम तीन बार इसे लेने से आराम मिलेगा। यह नुस्खा बच्चों पर भी बराबर काम करता है।

How to use Honey for Glowing Skin: शहद को न केवल विभिन्न संस्कृतियों में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इसे औषधीय गुणों के लिए भी सराहा गया है। शहद को "स्वर्ण अमृत" माना जाता है, जो मन और तन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है। आयुर्वेद में शहद को "त्रिदोषहर" कहा जाता है क्योंकि ये वात, कफ और पित्त को संतुलित रखने में मदद करता है। इसे कई बीमारियों और शुरुआती चरण के रोगों में इस्तेमाल किया जाता है।

Honey for Skin

ग्लोइंग स्किन का रामबाण है यह स्वर्ण अमृत, सही से किया इस्तेमाल को फायदे मिलेंगे हजार (Photo: iStock)

आयुर्वेद में शहद को मधु कहते हैं, जो किसी भी चीज के गुणों को बढ़ा सकता है और उसे प्रभावी बनाता है। यह रोगों को कम करने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें रोगाणुरोधी, सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह खांसी, बुखार, गले से जुड़े रोग, मोटापा कम करने, स्किन संबंधी रोग और पाचन संबंधी रोगों में राहत देता है, हालांकि इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका भी पता होना चाहिए।

End of Feed