लाइफस्टाइल

इस फल से बना सकते हैं एंटी एजिंग मास्क, चेहरे की झुर्रियां होंगी गायब

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 13, 2023, 05:12 PM IST

केला एक बहुत ही पौष्टिक फल है जो हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम इस फल को अपनी त्वचा की देखभाल में शामिल करते हैं तो यह हमारी त्वचा को टाइट रखता है जिससे हमारे चेहरे पर झुर्रियां बहुत कम दिखाई देती हैं। आज हम आपके लिए इसी फल का एंटी एजिंग मास्क लेकर आए हैं।

Image

रिंकल फ्री स्किन के लिए केले का मास्क (Source:istock)

Banana face mask: केला एक बहुत ही पौष्टिक फल है जो हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम अपनी त्वचा की देखभाल में केले को शामिल करते हैं तो यह हमारी त्वचा को टाइट रखता है जिससे हमारे चेहरे पर झुर्रियां बहुत कम दिखाई देती हैं। आज हम आपके लिए केले का एंटी एजिंग मास्क लेकर आए हैं। केला त्वचा की लोच बढ़ाने में भी उपयोगी है। केले में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी भी होता है, जो हमें लंबे समय तक जवां दिखने में मदद करता है। इसके अलावा केला त्वचा को डीप क्लीन भी करता है और चेहरे की रंगत को सुधारता है। केले का इस्तेमाल कर आप कोमल, चमकदार और जवां त्वचा पाने सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे तैयार करें केले का एंटी एजिंग मास्क-

एंटी-एजिंग मास्क बनाने के लिए सामग्री

1 केला

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

एंटी-एजिंग केले का मास्क कैसे बनाएं?

केले का एंटी-एजिंग मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी लेने की जरूरत है।

फिर 1 केले को छीलकर अच्छे से मैश कर लें।

इसके बाद इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।

फिर आप इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

अब आपका एंटी एजिंग मास्क तैयार है।

एंटी-एजिंग मास्क का उपयोग कैसे करें?

बनाना एंटी-एजिंग मास्क लगाने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर लें।

इसके बाद अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा पेस्ट लगाएं।

फिर इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।

इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।

उसके बाद चेहरा धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article