आज ईद-अल-अजह है। इसे ईद-उल-अजहा भी कहते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार जुल-हिज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इस साल ये दिन 17 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस पर्व को ईद-उल-अजहा को इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन मुसलमान लोग बकरे या भेड़ की कुर्बानी करते हैं। आज के दिन घर पर पकवान बनाए जाते हैं, मस्जिद में नमाज अदा की जाती है, घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना रहता है और सभी एक-दूसरे को बकरा ईद की मुबारकबाद देते हैं। अगर आप भी अपने मुसलमान भाई, दोस्त या रिश्तेदारों को बकरीद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम यहां खास आपके लिए एक पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। यहां देखिए ईद-अल-अजहा की खास विशेज, शायरियां और मुबारकबाद संदेश।
