लाइफस्टाइल

Piche Hath Ki Mehndi Designs: हथेली के पीछे लगाएं ऐसी खूबसूरत मेहंदी, देखने वाले भी करेंगे बस आपकी तारीफ, देखें बैक हैंड मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन्स

Back Hand Mehndi Designs: लड़कियों को मेहंदी लगाना पसंद है। हथेली से ज्यादा हाथों के पीछे की मेहंदी लड़कियां सर्च करती हैं। यहां हम आपके लिए ही बैक हैंड मेहंदी के डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपके हाथों को और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाती है।

Image

new stylish back hand mehndi designs photo

Back Hand Mehndi Designs: महिलाओं को संजने संवरने का बस मौका चाहिए होता है। तीज-त्योहार हो या किसी की शादी, हर मौके पर लड़कियां खूब श्रृंगार करती हैं। ड्रेस से लेकर मेकअप तक महिलाएं हर चीज का खास ख्याल रखती हैं। मेहंदी भी उनके इसी श्रृंगार का एक हिस्सा है। लड़कियों की हथेली पर आए दिन खूबसूरत मेहंदी देखने को मिलती ही है। हथेली के लिए तो मेहंदी का डिजाइन काफी आसानी से मिल जाता है लेकिन जब बात हाथ के पीछे की आती है तब लड़कियां कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में आपकी इस समस्या का समाधान हम यहां लेकर आए हैं। यहां हम आपके लिए ही मेहंदी के कुछ स्पेशल डिजाइन लेकर आए हैं। वैसे ये डिजाइन हथेली पर लगाने वाली नहीं, बल्कि हाथों के पीछे लगाने वाली हैं। बैक हैंड मेहंदी के अच्छे डिजाइन मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। आइये देखते हैं बैक हैंड मेहंदी डिजाइन्स-

gol tikki back hand mehndi designs images

gol tikki back hand mehndi designs images

आजकल गोल टिक्की वाली मेहंदी का फैशन चला है। हर दूसरी लड़की अपने बैक हैंड पर गोल टिक्की डिजाइन लगाना ही पसंद करती है। महिलाओं के लिए ये डिजाइन उनकी पहली पसंद बनता जा रहा है।

latest back hand mehndi design images

latest back hand mehndi design images

अगर आप बैक हैंड पर लगाने के लिए कोई नया डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आपको ये लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन ट्राई करने चाहिए। ये डिजाइन अगर कोई प्रोफेशनल लगाए तो हाथों के पीछे कमाल लुक आता है। किसी फंक्शन में अगर साड़ी या सूट के अलावा वेस्टर्न भी पहन रही हैं तो ऐसे मेहंदी के डिजाइन ही लगाने चाहिए।

jaal back hand mehndi designs

jaal back hand mehndi designs

जाल मेहंदी तो इन दिनों खूब ट्रेंड में है। बैक हैंड यानी हथेली के पीछे के हिस्से में ऐसी मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस तरह के डिजाइन की मार्केट में खूब डिमांड भी है।

bridal full hand mehndi designs

bridal full hand mehndi designs

नई दुल्हन को अगर किसी फंक्शन में ब्राइडल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो वो इस तरह की बैक हैंड मेहंदी लगा सकते हैं। इस तरह की मेहंदी का डिजाइन हाथों की शोभा बढ़ाता है। ये देखने में भी क्लासा लगता है।

stylish back hand mehndi designs

stylish back hand mehndi designs

मेहंदी के शौकीनों के लिए ये स्टाइलिश डिजाइन मस्त है। इस तरह की मेहंदी का डिजाइन जूलरी वाला लुक देता है।

simple bel mehndi design pic

simple bel mehndi design pic

अगर आपको ज्यादा भरे हुए हाथ नहीं पसंद हैं और आप हथेली के पीछे सिंपल डिजाइन चाहते हैं तो ये डिजाइन ही आपके लिए बेस्ट है। ये बेल मेहंदी का सबसे ईजी डिजाइन है। इसे बनाने में 5 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article