लाइफस्टाइल

Khatu Shyam Ji Birthday Wishes in Hindi: हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा.., इन संदेश, कोट्स, शायरी, फोटोज से दें श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

Baba Khatu Shyam ji Birthday Wishes, images, Quotes, messages, Shayari, Shubhkamnaye in Hindi: शीश का दान देकर, बन गए कलयुग के भगवान। ऐसे हैं मेरे बाबा श्याम, हारे को जिताना जिनका काम...खाटू श्याम बाबा जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई। एसे ही खूबसूरत संदेशों से आज श्री खाटू श्याम जी के जन्मदिवस पर अपनों पर बरसाएं बाबा श्याम की कृपा। भेजें ये खाटू श्याम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image

खाटू श्याम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

Khatu Shyam Birthday ki Hardik Shubhkamnaye: हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। आज खाटू श्याम जी का जन्मदिन है। हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी को खाटू श्याम जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी पावन दिन को महाभारत के वीर बर्बरीक (श्याम बाबा) का अवतार हुआ। इस खास दिन पर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू धाम में लाखों भक्त इकट्ठा होते हैं, निशान सजाते हैं, झांकी निकालते हैं और जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए बाबा खाटू श्याम जन्मोत्सव मनाते हैं। लोग एक दूसरे को खाटू श्याम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी किसी अपने को इस खास दिन की बधाई देना चाहते हैं तो यहां देखें खाटू श्याम जन्मोत्सव 2025 की शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज हिंदी में:

Khatu Shyam Birthday Wishes in Hindi

1. हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा।

श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

Khatu Shaym Janmotsav 2025 wishes

जय श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव

2. शीश का दान देकर, बन गए कलयुग के भगवान।

ऐसे हैं मेरे बाबा श्याम, हारे को जिताना जिनका काम

खाटू श्याम बाबा जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई

3. करता वही है, जो ये चाहे… होता वही है, जो ये रचे।

हारे के गम को, जो खुशियों में बदले…

वो मेरा श्याम धणी है। जय श्री श्याम!

बाबा खाटू श्याम जन्मोत्सव 2025 की शुभकामनाएं

4. बाबा श्याम आप सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संचार करें।

शुभ श्याम जन्मोत्सव!

Khatu Shyam Happy Birthday Wishes

हैप्पी बर्थडे खाटू श्याम

5. जब सब साथ छोड़ देते हैं,

तब मेरा श्याम हाथ पकड़ लेता है

हैप्पी बर्थडे हारे के सहारे

6. आप सभी श्याम प्रेमियों को श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की लख-लख बधाइयां।

7. दुनिया से हारा हूँ, पर तुझसे आस है…

विश्वास है बाबा, तू मेरे पास है।

खाटू श्याम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

8. कलयुग के अवतार, श्री खाटू श्याम जी के पावन जन्मोत्सव पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

Khatu Shyam Photos

श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 2025 की बधाई

9. क्या मांगू तुझसे, तू सब जानता है…

मेरे दिल की हर धड़कन पहचानता है।

श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 2025 की बधाई

10. खाटू नरेश, शीश के दानी, लखदातार की जय!

बाबा के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई।

11. शीश के दानी के जन्मोत्सव पर, मेरी यही कामना है कि बाबा आपको हमेशा सही राह दिखाएं और हर विपदा से बचाएं।

12. मोरपंख और बांसुरी के धारी,

मेरे बाबा श्याम की लीला है न्यारी।

हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा!

खाटू श्याम जन्मोत्सव के इन शुभकामना संदेशों के जरिए आप अपनों पर श्री खाटू श्याम जी की कृपा बरसा सकते हैं। आप चाहें तो इन शुभकामना संदेशों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं। खाटू श्याम जन्मोत्सव 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article