लाइफस्टाइल

Ram Mandir Dhwajarohan Rangoli Design: राम नाम से खिल उठेगा आपका आंगन, राम मंदिर ध्वजारोहण के अवसर पर बनाएं ऐसी खास रंगोली

Ram Mandir Dhwajarohan Rangoli Design: आज अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह है, इस खास अवसर पर राम भक्त अपने घर-मंदिर के द्वार पर खास रंगोली का डिजाइन बनाकर राम जी का स्वागत कर सकते हैं। देखें राम मंदिर की फोटो, रंगोली डिजाइन फोटो, लेटेस्ट, सिंपल रंगोली की डिजाइन्स।

Image

Ram Mandir Dhwajarohan Rangoli Design

Ram Mandir Dhwajarohan Rangoli Design: आज अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना होगी। राम मंदिर का संपूर्ण निर्माण हो चुका है और आज मंदिर के शिखर पर ये दिव्य केसरिया ध्वज फहराया जाएगा। इस दिन का राम भक्त ने सालों इंतजार किया है और आज का ये दिन हर किसी के लिए बहुत खास है। राम लला के मंदिर के इस ध्वजारोहण समारोह की खुशी में अगर आप भी अपने आंगन को राम नाम से सुज्जित करना चाहते हैं। तो ये वाली खास राम मंदिर और भगवान राम को समर्पित रंगोली की डिजाइन्स बना सकते हैं। देखें राम मंदिर की फोटो, रंगोली डिजाइन फोटो, लेटेस्ट, सिंपल रंगोली की डिजाइन्स।

Ram Mandir Rangoli Design Photo

3

3

राम मंदिर के दिव्य ध्वजारोहण की खुशी में आप भी अपने आंगन में कोई प्यारी सी रंगोली का डिजाइन बनाना चाहते हैं। तो ये वाली सारी ही रंगोली के डिजाइन्स बेस्ट हो सकते हैं। जय श्री राम लिखी हुई ये रंगोली की डिजाइन्स बनाना भी काफी आसान है, अगर आप बिगिनर हैं, तो भी आप ये वाली रंगोली बना सकते हैं।

2

2

घर के द्वार पर या मंदिर में बहुत ही सिंपल सी और सुंदर सी रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो ये वाली तोरण लटकन पैटर्न की रंगोली बना सकते हैं। बेल-फूल वाली ये रंगोली बहुत ही क्लासिक है।

राम मंदिर की फोटो

4

4

पान के पत्ते पर राम मंदिर और जय श्री राम के स्वर वाली ये रंगोली का डिजाइन भी काफी मनमोहक है। आप इस वाली रंगोली को अपनी पसंद के किसी भी आकार में बना सकते हैं। इसे फूल और दीप से सजाएंगे तो और अच्छा लगेगा।

5

5

राम मंदिर आते भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी वाली रंगोली का डिजाइन भी काफी प्यारा है। इस रंगोली के सारे ही कलर भी आंखों को खूब भाएंगे।

जय श्री राम रंगोली

6

6

ये बॉर्डर स्टाइल वाली रंगोली का एकदम सिंपल और यूनिक डिजाइन भी राम मंदिर के ध्वजारोहण के अवसर पर आंगन में बनाया जा सकता है। इस रंगोली को आप भी मोती या चावल से बना सकते हैं। दीये और फूल से इसे आप सजा सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article