आश्विन माह नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं शायरी 2025: देवी मां की भक्ति और आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आ गया है। जगह-जगह देवी मां के भव्य पंडाल सजे हैं। लोग पूरी तरह से मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगे नजर आने लगे हैं। जहां देखों वहीं माता रानी के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। हर कोई भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। और हो भी क्यों ना, ये मौका ही ऐसा है जिसका लोग सालभर इंतजार करते हैं। शारदीय नवरात्रि के इस महापर्व को अगर और भी खास बनाना चाहते हैं तो आप अपनों को भेजें नवरात्रि की शुभकामना शायरी। देवी दुर्गा की भक्ति के तमाम रंगों से सराबोर ये शुभकामना संदेश आपके अपनों पर माता रानी की कृपा बरसाएंगे। यहां देखें शारदीय नवरात्रि की शुभकामना शायरी, संदेश हिंदी में:
Navratri 2025 Wishes Shayari in Hindi
1. मां दुर्गा आईं आपके द्वार
करके आई माता 16 श्रृंगार,
आपके जीवन में न आए कभी हार
हमेशा रहे सुखी आपका परिवार..
नवरात्रि की शुभकामनाएं।

नवरात्रि की शुभकामनाएं
2. जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
3. जगत पालनहार हैं मां
मुक्ति का धाम हैं मां,
हमारी भक्ति का आधार हैं मां
सबकी रक्षा की अवतार हैं मां।
नवरात्रि की शुभकामनाएं।
Shardiya Navratri 2025 Wishes Shayari, Images
4. शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

नवरात्रि 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
5. देवी मां के कदम आपके घर आएं,
आप खुशी से नहाएं
परेशानियां आपसे आंखें चुराए।
जय माता दी !
6. हर जीव के मुक्ति का मार्ग है मां,
जग की पालनहार है मां,
सबकी भक्ति का आधार है मां,
असीम शक्ति की अवतार है मां।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
Navratri Ki Shubhkamnaye In Hindi
7. मां का पर्व आता है
हज़ारों खुशियां लाता है
इस बार मां आपको वो सब दे
जो आपका दिल चाहता है।
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं शायरी 2025
8. भक्ति का भंडार हो तुम
शक्ति का संसार हो तुम
नमन है मां तेरे चरणों में
मेरी मुक्ति का दरबार हो तुम।
नवरात्रि की शुभकामनाएं।
9. मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Shardiya Navratri Sandesh
10. दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
11. माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।
अपनों को शुभकामना देना हमेशा खास होता है। अगर मौका शारदीय नवरात्रि का हो तो शुभकामना संदेश भी खास होना चाहिए। नवरात्रि की शुभकामना शायरी से आप आसानी से अपनों का दिल जीत सकते हैं और उनपर मां दुर्गा का आशीर्वाद बरसा सकते हैं।
