Remove Nail Paint: बिना नेल रिमूवर के हटाना है नेलपेंट? फटाफट अपना लें ये घरेलू टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 07:04 PM IST

Easy Tips To Remove Nail Paint: फैशन को फॉलो करते वक्त महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या तब हो जाती है, जब नाखूनों में लगे नेल पेंट को छुड़ाना हो वह भी बिना नेल रिमूवर के। यह सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में कुछ घरेलू तरीके अपनाकर बिना नेल रिमूवर के नेल पेंट छुड़ाया जा सकता है।

Remove Nail Paint: बिना नेल रिमूवर के हटाना है नेलपेंट? फटाफट अपना लें ये घरेलू टिप्स
Photo Credit: Instagram

How To Remove Nail Paint Without Remover: पार्टी फंक्शन पर जाते वक्त महिलाएं चेहरे के साथ-साथ उंगलियों के नाखून का भी खास ध्यान देती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए ड्रेस की मैचिंग का नेल पेंट लगाना हर किसी को पसंद आता है। महिलाएं सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में हाथों के लिए नेल्स काफी ज्यादा अहम रोल अदा करते हैं। अगर हाथों के नेल्स सुंदर और सजे धजे हो तो पूरे हाथ की शोभा बढ़ जाती है। यही कारण है कि महिलाएं फैशन ट्रेंड को जरूर फॉलो करती हैं।

फैशन ट्रेंड के चलते हर दिन ड्रेस के हिसाब से नेल पेंट लगाना तब मुश्किल हो जाता है जब पुरानी नेल पेंट को छुड़ाना पड़े और वह भी तब जब आपके पास नेल रिमूवर ना हो। ऐसे में कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। ये टिप्स  बिना नेल रिमूवर के नेल पेंट को छुड़ाने में सहायता कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

अल्कोहल की मदद से करें नेल पेंट को साफ

अल्कोहल की मदद से नेल पेंट अच्छे से छुड़ाया जा सकता है। अगर आपके घर में अल्कोहल है तो इसे कॉटन में लेकर धीरे-धीरे नाखून में रगड़ लें। ऐसा करने से हाथों की उंगलियों में लगे नेल पेंट आसानी से छूट जाएगा।

नींबू का रस

विनेगर या सिरके की मदद से नेल पेंट उतर सकती है। विनेगर में एसिड होता है। यह घर के कई कामों में उपयोग में आते हैं। इसे लगाने के लिए इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डाल दें और फिर कॉटन की मदद से नाखूनों पर लगाकर छुड़ाया जा सकता है।

टूथपेस्ट से हटाएं नेल पेंट

टूथपेस्‍ट से भी नेल पेंट को छुड़ाया जा सकता है। टूथपेस्‍ट इथाइल एसीटेट ने मौजूद होता है। इसके इस्तेमाल से नेल पेंट कुछ मिनटों में हट जाता है। नेल पॉलिश रिमूवर में भी इथाइल एसीटेट मौजूद होता है।

परफ्यूम

इसके अलावा परफ्यूम से भी नेल पेंट आसानी से निकल जाती है। डिओड्रेंट की तरह ही परफ्यूम भी रिमूवर की तरह काम करता है। थोड़े से कॉटन में परफ्यूम लगाएं और नेल पर रब करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article