लाइफस्टाइल

मनी प्लांट में चाय की पत्ती डालने से क्या होता है, क्या मनी प्लांट्स के लिए चाय की पत्तियां अच्छी होती हैं, जानें मनी प्लांट में चाय की पत्ती कैसे डालें

Money Plant mein Chai ki patti dalne se kya hota hai (मनी प्लांट में चाय की पत्ती डालने से क्या होता है): चाय की पत्ती मनी प्लांट के लिए अच्छी खाद का काम कर सकती है, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर आप सावधानी बरतेंगे तो पौधा हरा-भरा रहेगा।

Image

मनी प्लांट में चाय क ीपत्ती डालने के फायदे और नुकसान (Photo: iStock)

Are Tea Leaves Good For Money Plants (क्या मनी प्लांट्स के लिए चाय की पत्तियां अच्छी होती हैं): लोग अपने घर की साज सज्जा के लिए बहुत से पौधे लगाते हैं। होम गार्डनिंग के शौकीनों के घर में आपको मनी प्लांट का पौधा भी जरूर दिख जाएगा। दरअसल मनी प्लांट घर में सबसे आसानी से उगने वाला पौधा है। कई लोग इसे तेजी से बढ़ाने और हरा-भरा रखने के लिए इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट में चाय की पत्ती जालनी चाहिए या नहीं।

मनी प्लांट में चाय की पत्ती डालने से क्या होता है

मनी प्लांट में चाय की पत्ती डालना एक लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है, लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। चाय की पत्ती में अच्छी मात्रा में नाइट्रोजन होती है, जो मनी प्लांट की पत्तियों को हरा-भरा और चमकदार बनाती है। इसके साथ ही सड़ी हुई चाय की पत्ती मिट्टी में ऑर्गेनिक मैटर बढ़ाती है, जिससे मिट्टी पौष्टिक और ढीली हो जाती है। यह सस्ता और आसान जैविक खाद का विकल्प है। इसमें पोटैशियम और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। सही मात्रा में डालने पर जड़ें मजबूत होती हैं।

मनी प्लांट में चाय की पत्ती डालने का सबसे बड़ा संभावित नुकसान ये है कि गीली चाय की पत्ती मिट्टी में फंगस और मोल्ड लगा सकती है, खासकर मानसून या नमी वाले मौसम में। इसके अलावा चाय की पत्ती से चींटियां और अन्य छोटे कीड़े आ सकते हैं। ज्यादा मात्रा में चाय पत्ती डालने से मिट्टी अम्लीय हो सकती है, जो मनी प्लांट के लिए हानिकारक है।

मनी प्लांट में चाय की पत्ती कैसे डालें

चाय की पत्ती मनी प्लांट के लिए अच्छी खाद का काम कर सकती है, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर आप सावधानी बरतेंगे तो पौधा हरा-भरा रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि चाय की पत्तियों को अच्छे से सुखाकर ही इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार बहुत कम मात्रा में ही डालें। पत्तियों को मिट्टी के ऊपर फैलाकर रखें, जड़ों के पास न डालें। हर 15-20 दिन में ही डालें, ज्यादा न डालें।

मनी प्लांट्स के लिए सबसे अच्छा उर्वरक कौन सा है ( best fertilizer for money plant in water)

मनी प्लांट के लिए एक्सपर्ट्स एप्सम साल्ट या सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर को सबसे अच्छा मानते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये दोनों ही चीजेंपत्तियों को हरा-भरा और बड़ा बनाता है। मिट्टी में लगी मनी प्लांट के लिए गोबर की खाद या NPK और पानी में लगी बेल के लिए हाइड्रोपोनिक न्यूट्रिएंट्स सर्वोत्तम हैं। जानकार बताते हैं कि महीने में एक बार फर्टिलाइजर देना पर्याप्त है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article