लाइफस्टाइल

डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से हैं परेशान, तो बस सरसों तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, कुछ ही दिनों में मजबूत और शाइनी होंगे बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 22, 2024, 08:45 AM IST

Hair Care Tips: बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से कई लोग इन दिनों डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Hair Care Tips

Hair Care Tips: गर्मी के मौसम में बाल से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। इनमें सबसे कॉमन है डैंड्रफ और हेयर फॉल का होना है। इस समस्या से 90 फीसदी से ज्यादा लोग परेशान रहते हैं। डैंड्रफ और हेयर फॉल का मुख्य कारण है बालों की सही देखभाल ना करना। डैंड्रफ शर्मिंदगी का कारण बनते हैं और झड़ते बाल गंजेपन का। ऐसे में ज्यादातर लोग बालों की देखभाल के लिए मार्केट में मिलने वाले कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो बालों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चमकदार, मजबूत और स्वस्थ बाल पा सकेंगे।

तेल बनाने की सामग्री

तेल बनाने के लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें। फिर इस तेल में नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।

इस तेल को लगाने के फायदे

डैंड्रफ से छुटकारा

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर सरसों का तेल और नींबू का रस डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है।

बालों को मिलता है पोषण

सरसों का तेल विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये बालों को जरूरी पोषण देने में मददगार साबित होता है। वहीं नींबू का रस बालों का रूखापन, डैंड्रफ और हेयर फॉल कम करता है।

स्कैल्प को रखे सुरक्षित

नींबू का रस और सरसों के तेल के मिश्रण को मिलाकर मालिश करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article