Face Pack For Instant Glow: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है स्किन की देखभाल के लिए नेचुरल फेस पैक बेहद कारगर माने जाते हैं। चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप इन तीन तरीकों से फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यहां जानें
घर पर तैयार करें फेस पैक
बादाम
बादाम स्किन केयर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बादाम फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए बादाम को अच्छी तरह से पीस लें और पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में दूध मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत साफ होगी।
पपीता
पपीता का इस्तेमाल कर आप स्किन पर इंस्टेंट ग्लो ला सकते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए पपीते के गूदे को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। ये स्किन को अच्छी तरह साफ करेगा।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और फिर इसे मिक्स करें। अब इस फेस पैक को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
