लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं इंस्टेंट ग्लो, अभी चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, जल्द दिखेगा असर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2023, 05:41 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए नेचुरल फेस पैक बेहद कारगर माने जाते हैं। चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

Image

इंस्टेंट ग्लो के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक (Source:istock)

Face Pack For Instant Glow: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है स्किन की देखभाल के लिए नेचुरल फेस पैक बेहद कारगर माने जाते हैं। चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप इन तीन तरीकों से फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यहां जानें

घर पर तैयार करें फेस पैक

बादाम

बादाम स्किन केयर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बादाम फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए बादाम को अच्छी तरह से पीस लें और पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में दूध मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत साफ होगी।

पपीता

पपीता का इस्तेमाल कर आप स्किन पर इंस्टेंट ग्लो ला सकते हैं। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए पपीते के गूदे को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। ये स्किन को अच्छी तरह साफ करेगा।

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और फिर इसे मिक्स करें। अब इस फेस पैक को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article