Cannes Film Festival 2023: फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो रहे कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराएं जमकर कहर बरपा रही हैं। बीते दिनों सारा अली खान, मृणाल ठाकुर और ऐश्वर्या राय के बाद अब अनुष्का शर्मा अपने लुक से फैंस का दिल जीत (Cannes 2023) रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने फैंस को ट्रीट देते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री का व्हाइट गाउन कान लुक बेहद फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं अनुष्का की इन तस्वीरों पर पति विराट कोहली ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया है।
Cannes Festival 2023: ऑफ शोल्डर ड्रेस में कान रेड कार्पेट पर नजर आई अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के 11वें दिन अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। अभिनेत्री ने लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ कार्पेट पर पोज देती हुई नडर आई हैं। बता दें अभिनेत्री ने द ओल्ड ओर के प्रीमियर में भाग लिया, जिसको पाल्मे डी ने किया था।
Cannes Festival 2023: रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा किया है। फोटोज में अभिनेत्री ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अभिनेत्री का न्यूड मेकअप और खूबसूरत हेयरस्टाइल फैंस का ध्यान खींच रही हैं।Cannes 2023: बॉलीवुड की ये अदाकाराएं मचा चुकी हैं धमाल
बता दें अनुष्का शर्मा कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, मानुसी छिल्लर, ईशा गुप्ता और ऐश्वर्या राय के बाद नजर आई हैं। फैंस अनुष्का के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
