लाइफस्टाइल

Annakut Ki Sabji Recipe: गोवर्धन पूजा के दिन घर पर बनाएं अन्नकूट की सब्जी, श्रीकृष्ण को भी लगाएं भोग, जानें बनाने की आसाना रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 14, 2023, 07:10 AM IST

Annakut Recipe: गोवर्धन पूजा हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। हर साल दिवाली या दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा कर देवराज इंद्र का अहंकार तोड़ा था। इसी दिन से गोवर्धन पर्वत की पूजा की शुरुआत हुई थी। यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है।

Image

Annakoot Ki Sabji Recipe

Annakut Recipe: गोवर्धन पूजा हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। हर साल दिवाली या दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा कर देवराज इंद्र का अहंकार तोड़ा था। इसी दिन से गोवर्धन पर्वत की पूजा की शुरुआत हुई थी। यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। इस दिन लोग विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन ज्यादातर घरों में अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है। ऐसे में आज हम आपको अन्नकूट की सब्जी बनाने के आसान टिप्स के बारे में बताएंगे। यहां जानें अन्नकूट की सब्जी बनाने का तरीका।

अन्नकूट की सब्जी बनाने की सामग्री

लौकी – 1 कटोरी

गाजर – 1 कप

परवल – 1 कप

आलू – 2 छोटे

बैंगन – 1 मीडियम

कद्दू – 2 कप

फ्रेंच बींस – 1 कप

पालक – 1 कटोरी

टमाटर – 3

लॉन्ग – 4 कली

काली मिर्च – 6 दाने

तेज पता – 2

धनिया पाउडर – 2 टेबलस्पून

मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून

चीनी – 1टीस्पून

हल्दी – 1 टीस्पून

गरम मसाला – 2 टीस्पून

आमचूर पाउडर – 2 टीस्पून

कसूरी मेथी – 1टीस्पून

हरा धनिया – ½ कप

जीरा – 1 टीस्पून

सरसों तेल – 3 टेबल स्पून

नमक – स्वादानुसार

अन्नकूट की सब्जी बनाने की रेसिपी

इस सब्जी को बनाना बेहद आसान है। अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सभी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काट लें और धो कर अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा-तेजपत्ता डालें। अब इसमें सभी सब्जियों को डालकर भूनें। कुछ देर तक भूनने के बाद एक कटोरी में 5 टेबलस्पून पानी लें और इसमें नमक मिलाकर सब्जी में डाल दें। अब सब्जी में हल्दी, मिर्च पाउडर डालकर ढक दें। इसे बीच में चलाते रहें और सब्जियों धीमी आंच पर पकाएं। जब सब्जी पक जाए तो इसमें टमाटर, धनिया पाउडर, आमचूर, चीनी और गरम मसाला डालें।इसके बाद जब सब्जी से खूशबू आने लगे तो गैस बंद करें। फिर इसे धनिया पत्ता से गारनिश करें और आनंद लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article