Diwali Rangoli Designs 2023 Images, Pics, Photos: दिवाली का त्योहार आज देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन घर को खूब सजाया जाता है। इसके साथ ही घर और दुकानों में अलग अलग डिजाइन की रंगोली बनाई जाती है। रंगोली दिवाली का अहम हिस्सा माना जाता है। हर कोई अपने आंगना और गेट पर डिजाइनर रंगोली बनाना चाहता है। रंगोली बनाने के लिए लोग अलग अलग डिजाइन्स सर्च करते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर में ट्रेंडी और यूनिक रंगोली बनाना चाहती हैं तो इन रंगोली डिजाइन्स को ट्राय कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ट्रेंडी रंगोली डिजाइन के बारे में बताएंगे जिसे ट्राय कर आप भी अपने घर को बेहतरीन तरीके से सजा सकते हैं।
दीया रंगोली डिजाइन
दिवाली पर कई तरह की रंगोली बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी घर को रंगोली से सजाना चाहती हैं तो दीये की मदद से आप इस तरह की रंगोली बना सकती हैं। यह रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसा है। इसमें आप स्पार्कल कलर या फिर नॉर्मल तीन कलर से भी रंगोली को पूरा कर सकती हैं।
कलरफुल डॉट रंगोली डिजाइन
अगर आप ट्रेंडी रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस रंगोली को ट्राय कर सकती हैं। डॉट रंगोली डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसके लिए आपको डॉट की मदद से बॉक्स बनाएं और फिर इसमें रंग डालते हुए इसे सजाएं।
पीकॉक रंगोली
दिवाली के मौके पर आप पीकॉक रंगोली भी बना सकती हैं। ये भी बेहद खूबसूरत लगेगी।
गणेश रंगोली डिजाइन
आप चाहे तो गणेश रंगोली डिजाइन भी बना सकती हैं। ये रंगोली डिजाइन भी बेहद खूबसूरत लगेगी।
