राधिका मर्चेंट की साड़ियों का नहीं है कोई जोड़, सास नीता और भाभी श्लोका को देती हैं कांटे की टक्कर, देखें उनका रॉयल कलेक्शन
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से गुजरात के जामनगर में होने जा रही है। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी आज से शुरू हो रही है जो 3 मार्च को खत्म होगी। राधिका मर्चेंट, कारोबारी विरेन मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। विरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर नाम की कंपनी के मालिक और संस्थापक सदस्य हैं। राधिका मर्चेंट अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। स्टाइल और फैशन के मामले में वो अपनी सास नीता अंबानी और भाभी श्लोका मेहता को कांटे की टक्कर देती हैं। राधिका के पास साड़ियों का रॉयल कलेक्शन है। यहां देखें उनके शानदार साड़ी कलेक्शन।
पिंक रफल्ड साड़ी

Radhika Merchant Pink saree look
फैशन के मामले में अंबानी परिवार की छोटी बहू का कोई तोड़ नहीं है। एक इवेंट के दौरान राधिका ने पिंक कलर की रफल्ड साड़ी पहनी थी जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही। इस लुक को उन्होंने डायमंड चोकर नेकपीस और पिंक हैंडबैग के साथ कैरी किया था।
शिमरी साड़ी

Radhika Merchant
राधिका ने शिमरी साड़ी पहनी है जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। डायमंड नेकलेस और बालों में गजरा लगाकर उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।
फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी

Floral Saree
राधिका के वार्डरोब में कई एक्सपेंसिव साड़ियां है जिनमें से एक ये फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी भी है। इस फ्लोरल साड़ी को अनंत की मंगेतर ने हैवी ब्लाउज के साथ पेयर किया है। डायमंड नेकलेस और बन हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने इस लुक को इनहैंस किया है।
ब्लैक साड़ी लुक

Black Saree
मुकेश और नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने NMACC इवेंट के दौरान ये ब्लैक साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने छोटा सा हैंडबैग कैरी किया था। इस हैंडबैग की कीमत 48 लाख रुपये बताई गई थी।
