रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी जामनगर में शुरू हो चुकी है। प्री वेडिंग बैश के पहले दिन देश ही नहीं बल्कि विदेशी सितारों का भी जमावड़ा देखने को मिला है। इस फंक्शन से कई बॉलीवुड स्टार्स के लुक्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मॉम टू बी दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी के लुक्स की चर्चा हो रही है। दोनों ने अपने ग्लैमरस लुक से पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली।
दीपिका का लुक

Deepika Padukone
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग बैश पर दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची थीं। फंक्शन के दौरान दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी नज़र आईं। दीपिका ने ब्लैक ड्रेस के साथ ग्रीन स्टोन्स वाला चोकर नेकलेस कैरी किया था। साथ ही एक्ट्रेस ने कानों में ग्रीन स्टोन्स और पर्ल से बने छोटे ईयरिंग्स पहने थे। ब्राइड रेड ऑरेंज लिपस्टिक और बालों में बो लगाकर उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया था।
कियारा का लुक

Kiara Advani
वहीं कियारा आडवाणी ने भी प्री वेडिंग बैश के दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया था। ड्रेस के वन शोल्डर पर लगा बड़ा सा फूल इसे रेड कार्पेट लुक दे रहा था। कियारा इस अटायर में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं।
किसने मारी बाजी

Kiara vs Deepika
अगर कियारा और दीपिका दोनों के लुक के लुक को कंपेयर करें तो दोनों का लुक ही दमदार था। कियारा ब्लैक अटायर में रेड कार्पेट लुक सेट करती दिखीं। लेकिन कियारा ने जो ड्रेस पहनी थी उससे पहले भी कई हसीनाएं उस तरह के अटायर को कैरी कर चुकी हैं। वहीं मॉम टू बी दीपिका का ब्लैक लुक काफी क्लासी था। फैंस को दीपिका का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।
