लाइफस्टाइल

Anand Mahindra Motivational Quotes: जिंदगी पकड़ेगी THAR की रफ्तार, अगर गांठ बांध की आनंद महिंद्रा की ये बातें, कभी नहीं मिलेगी असफलता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 18, 2024, 06:53 AM IST

Anand Mahindra Motivational Quotes: आनंद महिंद्रा कई युवाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। वो अपनी बातों से अक्सर युवाओं को मोटिवेट करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही दिशा दिखाने का काम करेगी।

Image

Anand Mahindra Motivational Quotes

Anand Mahindra Motivational Quotes: देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर लोगों के साथ कुछ ना कुछ जानकारियां शेयर करते रहते हैं। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष हैं। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो और बोलेरो सहित ट्रैक्टर और स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों के उत्पादन के साथ अपना नाम कमाया है। महिंद्रा की कड़ी मेहनत ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया है। आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर कर युवाओं को मोटिवेट करते रहते हैं। उनके अनमोल विचार आपको भी जीवन में नए आयाम तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपके लिए सफलता की कुंजी साबित हो सकती है।

Anand Mahindra Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. “नेता पीछे नहीं देखते; वे बगले नहीं झांकते हैं- वे आगे की ओर देखते हैं।

2. 'एक नेता में सभी लेवल पर लोगों से जुड़ने के लिए सहानुभूति, विनम्रता और बुद्धिमत्ता का मिश्रण होना चाहिए।

3. अपनी वर्तमान परिस्थितियों तक सीमित न रहें। बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और कभी हार न मानें।

4. यदि आपके सपने आपको डराते नहीं हैं, तो वे उतने बड़े नहीं हैं।

5. कभी भी सपने की शक्ति को कम मत समझो। इसमें जीवन को बदलने और भविष्य को आकार देने की क्षमता है।

6. दुनिया उन्हीं की है जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं और अपने सपनों को लगातार पूरा करने का साहस रखते हैं।

7. इनोवेशन सपनों को हकीकत में बदलने के बारे में है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article