लाइफस्टाइल

गंजी हो रही खोपड़ी पर रगड़े ये हरा पत्ता, 30 दिन में बंद होगा हेयरफॉल, आएगी हरियाली

Guava Leaves For Hair Growth: अमरूद के पत्ते बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन B और C, तथा एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाकर झड़ना कम करते हैं और डैंड्रफ से राहत देते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने बालों में अमरूद के पत्ते का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

Image

अमरूद के पत्ते बाल पर कैसे लगाएं (pic credit: canva)

Guava Leaves For Hair Growth: आजकल को हर दूसरा इंसान गिरते बाल और गंजी हो रही खोपड़ी से परेशान है। कभी पानी तो कभी स्ट्रेस तो कभी लाइफस्टाइल, कारण जो भी है लेकिन सिर से बाल तो कम हो ही रहे हैं। ऐसे में बाजार में मिलने वाले कैमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स पर तो बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। आपको हमेशा घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए, क्योंकि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। वैसे, क्या आप जानते हैं कि अमरूद का पत्ता आपके बालों के लिए एकदम बेस्ट है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन B और C, तथा एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और इन्हें गिरने से बचाते हैं। साथ ही ये डैंड्रफ से भी राहत देते हैं। यहां हम आपको अपने बालों पर अमरूद का पत्ता लगाना सीखाएंगे। इन्हें बाल और स्कैल्प पर लगाकर आप भी घने और मजबूत बाल पा सकते हैं।

अमरूद के पत्ते का पानी

अमरूद के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहल 1 लीटर पानी में मुट्ठी भर अमरूद के पत्तों को धोकर डाल दीजिए। अब इन पत्तों को 10 से 15 मिनट तक उबाल लीजिए। जब पानी पककर आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बॉटल में भर लें। जब भी आप हेयरवॉश करें तो शैंपू में इस पानी को मिक्स करके बाल धो लें। इससे झड़ते बालों में मदद मिलती है।

अमरूद के पत्ते का हेयर मास्क

अमरूद के पत्ते का हेयर मास्क बनाना है तो सबसे पहले अमरूद के पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें 2–3 चम्मच नारियल तेल या दही मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। 30–40 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।

अमरूद के पत्ते का तेल

अमरूद के पत्ते का तेल बनाने के लिए अमरूद के पत्तों को धोकर सुखा लेना है। फिर आपको एक पैन में नारियल तेल उबालना है और उसमे इस पत्ते को डालकर इसे भी साथ में उबालेंगे। इस तेल को तबतक उबालें जबतक पत्तों का रंग न बदल जाए। अब इस तेल को ठंडा करके बॉटल में भर लें और इसे आपको हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article