Amla Achaar Recipe (आंवले का अचार कैसे बनता है): ठंड के मौसम में आंवले के अचार की डिमांड ही बढ़ जाती है। अपनी चटपटी खुशबू और तीखे स्वाद के लिए ये अचार काफी ज्यादा मशहूर है। इसे लोग अक्सर चावल या रोटी के साथ खाते हैं। वैसे तो सर्दियों के मौसम में अचार बनाने में थोड़ी दिक्कत आती ही है। लेकिन आंवले का अचार आप बिना धूप के भी बना सकते हैं। इसे कैसे बनाना है ये हम आपको यहां सीखाएंगे। यहां आंवले का अचार बनाने की सामग्री के साथ विधि भी विस्तार में बता रहे हैं।
आंवला अचार बनाने की सामग्री (Amla Achar Ingredients)-
- आंवला
- राई
- मेथी
- सौंफ
- तेल
- हींग
- मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- नमक
आंवला अचार बनाने की विधि (Amla Achar Kaise Banta Hai)-
आंवले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छे से धो लें और 10 मिनट तक स्टीम पर पका लें। अब आंवले को ठंडा करके काट लें और सभी बीज निकाल लें। अगर आप बीज नहीं निकालेंगे तो अचार खट्टा हो जाएगा। फिर इसे फैलाकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब अचार का मसाला बनाने के लिए एक पैन में राई, मेथी, सौंफ को रोस्ट करें और फिर इसे ग्राइंड करें। इसके बाद एक पैन में तेल और हींग डालकर पकाएं। अब गैस बंद करे इसमें आंवला और अचार का बनाया हुआ मसाला मिक्स करें। आखिर में आपको इसके ऊपर मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालना है। आपका झटपट बनने वाला आंवले का अचार तैयार है। इसे आपको धूप में रखने की भी जरूरत नहीं है, ऐसे ही खा सकते हैं।
