लाइफस्टाइल

Jalsa Inside Pics: अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ का घर 'जलसा', देखें बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक की फोटोज

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 27, 2023, 02:11 PM IST

Amitabh Bachchan Jalsa Inside Pics: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में जलसा बंगले में रहते हैं। मुंबई के जुहू में अमिताभ के तीन बंगले हैं- जलसा, प्रतीक्षा और जनक। इन तीनों ही बंगलों में 'जलसा' अमिताभ के दिल के बेहद करीब है।

Image

Amitabh Bachchan Jalsa Inside Pics

Amitabh Bachchan Jalsa Inside Pics: सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के पास मुंबई में कई बंगले हैं जिनके नाम जलसा, प्रतीक्षा, जनक और वत्‍स हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा बंगले में रहते हैं। यही वो बंगला है जहां बिग बी हर रविवार को बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। सैकड़ों की संख्या में फैंस महानायक की एक झलक पाने के लिए इसी बंगले के बाहर जुटते हैं। यह बंगला अंदर से क‍ितना खूबसूरत और अलीशान है, ये तस्‍वीरें देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा। अमिताभ बच्चन का यह बंगला किसी महल से कम नहीं है। मुंबई के जुहू में अमिताभ के तीन बंगले हैं- जलसा, प्रतीक्षा और जनक। इन तीनों ही बंगलों में 'जलसा' अमिताभ के दिल के बेहद करीब है।

Jalsa Outside

Jalsa Outside

अमिताभ बच्चन को हरियाली बहुत पसंद है, उनके घर के बाहर एक बड़ा सा गार्डेन भी है, जहां वो अपना काफी वक्त बिताते हैं। घर के अंदर की दीवारों को अलग-अलग थीम से सजाया गया है। कई दीवारों पर केवल फोटोफ्रेम लगे जोकि बेहद आकर्षक लगते हैं। इन फोटोफ्रेम से घर का इंटीरियर काफी जबरदस्त लगता है।

Jalsa

Jalsa

वहीं इसके बेडरूम, किचन, वॉशरूम सब विश्‍वस्‍तरीय लगते हैं। अमिताभ का बंगला का जलसा देखने में किसी महल से कम नहीं लगता है। जलसा का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। यहां सुंदर फर्नीचर और डेकोरेशन का सामान है।

Jalsa

Jalsa

इस डायरेक्टर से खरीदा जलसा

जाने-माने डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने अमिताभ को यह बंगला अपनी फिल्म सत्ते पे सत्ता में एक्टिंग के लिए दिया था। उसके बाद इसे अमिताभ ने खरीदा। अमिताभ ने सबसे पहले प्रतीक्षा नाम का बंगला खरीदा था, जो जलसा से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन प्रतीक्षा में शिफ्ट हुए थे, बाद में उन्होंने जलसा खरीदा।

Jalsa

Jalsa

जलसा की कीमत

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जलसा की कीमत 100 से 120 करोड़ के बीच है। ऑफिस के काम के लिए अमिताभ बच्चन ने बाद में जनक खरीदा था। इसके अलावा अमिताभ के पास एक और बंगला है जिसका नाम वत्‍स है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article