बालों की ग्रोथ के लिए क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए आलिया भट्ट के हेयरस्टाइलिस्ट की राय

हर वायरल हेयर प्रोडक्ट आपके बालों के लिए जरूरी नहीं कि सही हो। मार्केटिंग देखकर नहीं, अपने बालों की जरूरत और प्रोडक्ट के इंग्रेडिएंट्स देखकर फैसला करना ज्यादा समझदारी है।

बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाने के लिए आजकल बाजार में ढेरों प्रोडक्ट मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी रोज कोई न कोई हेयर सीरम, गमीज, शैम्पू या ट्रीटमेंट वायरल होता रहता है। इनके विज्ञापनों में बालों का झड़ना रोकने और तेजी से ग्रोथ का दावा किया जाता है।

Alia Bhatt Hair Stylist Hair Care Tips

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट से जानें बालों के लिए कौन सी चीज कितनी जरूरी है (Photo: Amit Thakur Instagram)

इसी कड़ी में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने कुछ लोकप्रिय हेयर प्रोडक्ट्स को रेट किया है। अमित ठाकुर आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और नीता अंबानी जैसी हस्तियों के लिए हेयर स्टाइलिस्ट का काम करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि किन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना समझदारी हो सकती है और किनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

End of Feed