Ambedkar Jayanti 2024: हर साल 14 अप्रैल को देशभर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। आज उनकी जयंती है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के निर्माता थे। अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। डॉ. भीमराव अंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे जिन्होंने पिछड़ो के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। बाबा साहेब समाज के दबे, शोषित, कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को सशक्त बनाना चाहते थे और समाज में बराबर का दर्जा दिलाना चाहते थे। उनके अनमोल विचार आज भी लोगों को काफी प्रेरित करते हैं। ऐसे में आज यहां उके कुछ अनमोल विचार पढ़ेंगे जो आपको सशक्त बनाने का काम करेंगे।
Ambedkar Jayanti 2024 Dr bhimrao ambedkar motivational quotes
1. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
2. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।
3. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।
4. कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।
5. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।
6. यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।
7. यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।
8. जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए।
9. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है।
10. जो कौम अपना इतिहास तक नहीं जानती है, वे कौम कभी अपना इतिहास भी नहीं बना सकती है।
